बेमेतरा

CG Election: आरक्षण के समय में हुआ बदलाव, अब नए साल के बाद होगी प्रकिया

CG Election: आरक्षण की कार्यवाही के लिए पूर्व में जारी जारी समय-सारिणी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर से संशोधित कर नवीन समय-सारिणी कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 2:59 PM IST
CG election
CG election

CG Election: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की कार्यवाही के लिए पूर्व में जारी जारी समय-सारिणी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर से संशोधित कर नवीन समय-सारिणी कर दी गई है। इसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही के लिए सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी को किया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच व पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन 8 से 10 जनवरी तक होगा। जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की जानकारी 10 जनवरी को प्रेषित की जाएगी।

सभी कार्यों का निष्पादन कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। वहीं संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी और आरक्षण की कार्यवाही व जानकारी 11 जनवरी को प्रेषित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 Dec 2024, 2:59 PM IST
Published on: