Betul News : मध्यप्रदेश के बैतूल से एक मामला सामने आया है। जहां एक पति शादी करने के बाद मुकर गया। जिसकी शिकायत महिला ने थाने में जाकर करा दी।
MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति-पत्नी ने पुलिस और परिजनों के सामने सात फेरे लिए हैं। एक साल पहले दोनों ने मंदिर में छुपकर शादी की थी। इसके पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला मुलताई थाने पहुंच गई। जहां पुलिस ने पति को बुलाकर दोनों के बीच एक साथ रहने की सहमति बनवाई। इसके बाद पुलिस थाने में ही दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और एक-दूसरे के साथ रहने का शपथ पत्र भी दिया।
बता दें कि, महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। इधर, युवक का पत्नी से तलाक हो गया है। एक ही समाज का होने के कारण दोनों के परिजन भी इस शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों की शादी आज ही के दिन कराई गई है।
मुलताई थाने की उप निरीक्षक सोनम साहू ने बताया कि पुलिस ने मौखिक शिकायत में बताया कि उसके युवक के साथ पिछले दो सालों से संबंध थे। एक साल पहले उन्होंने छुपकर मंदिर में शादी की थी। युवक ने महिला से किसी को बताने से इंकार किया था। जिसके बाद युवक किसी और से शादी करने के लिए कह रहा था। इस पर उसे पुलिस से शिकायत करने के लिए आना पड़ा। फिर दोनों के स्वजनों को भी थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों में विचार-विमर्श के बाद शादी के लिए तैयार हो गए।