बेतुल

‘गरीब हो या धीरूभाई अंबानी के पिता…मोदी सरकार फ्री में इलाज कराएगी’, भरे मंच से बोले केंद्रीय मंत्री

MP News: केंद्रीय मंत्री डीडी उइके का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है, जिसमें वह धीरूभाई अंबानी के पिता का इलाज फ्री में कराने की बात कहते नजर आए।

less than 1 minute read
Nov 29, 2025
केंद्रीय मंत्री और सांसद दुर्गादास उइके घोड़ाडोंगरी विधानसभा के कुण्डी पंचायत में सभा को संबोधित करते हुए। फोटो सोर्स-पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में केंद्रीय मंत्री और सांसद दुर्गादास उइके का एक बयान जमकर चर्चा में है। शुक्रवार को वे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की कुण्डी पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन दे रहे थे। भाषण के दौरान उन्होंने ऐसा टिप्पणी कर दी, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बन गई।

क्या बोले सांसद डीडी उइके

केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने कहा, “कांग्रेस ने क्या दिया है? यह पाँच लाख रुपए का गारंटी कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। 70 वर्ष की आयु है, तो फिर चाहे वह धीरूभाई अंबानी के पिता हों या किसी ग्रामीण मजदूर के पिताजी… उनका मुफ्त इलाज मोदी सरकार कराएगी।”

दरअसल, यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग द्वारा चिखल्दाखुर्द से कुण्डी-कुसमरी तवा पहुंच मार्ग के भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित किया गया था। उसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की।

मौके पर मौजूद लोग इस बयान को सुनकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। फिलहाल, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Updated on:
29 Nov 2025 08:57 pm
Published on:
29 Nov 2025 08:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर