26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Betul News: इकलौते बेटे का शव देख बिलख पड़े माता-पिता, एयरफोर्स में चयन होने पर एक दिन पहले बांटी थी मिठाई

Air Force Selected Youth Death: एयरफोर्स में चयनित युवक की संदिग्ध मौत, खेत के कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस।
2 min read
Google source verification
BETUL

air force selected youth body found in well, मृतक मोहित गलफट की जीवित अवस्था की तस्वीर (source-patrika)

Betul Air Force Selected Youth Death: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पुसली में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक कुएं से 21 वर्षीय युवक का शव मिला। एक दिन पहले ही युवक ने एयरफोर्स में चयन होने की खुशी में गांव में मिठाई बांटी थी और दूसरे ही दिन उसका शव मिलने से गांव में मातम पसरा हुआ है। शव के गले में केबल लिपटी हुई मिली है जिसके कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है और पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है।

एयरफोर्स में चयन होने पर बांटी थी मिठाई

पुसली गांव के रहने वाले 21 वर्षीय मोहित गलफट का दो दिन पहले ही एयरफोर्स में चयन हुआ था और चयन होने की खुशी में उसने शनिवार शाम को पूरे गांव में मिठाई बांटी थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को मोहित को किसी ने एयफोर्स में चयन होने की पार्टी देने के लिए बुलाया था। देर रात तक जब मोहित घर नहीं लौटा तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी। रविवार को मोहित के लापता होने पर रोड जाम कर प्रदर्शन भी किया और इसी दौरान खेत के एक कुएं के पास मोहित की चप्पलें मिलने का पता चला। ग्रामीण कुएं पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और कुएं में सर्च अभियान शुरू किया। कुछ ही देर बाद कुएं से मोहित का शव बरामद हुआ, जिसे देखकर मोहित के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोहित के शव के गले में केबल लिपटी हुई थी और चप्पल और अन्य सामान खेत में बिखरे पड़े थे। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मोहित के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, सीसीटीवी फुटेज और साइबर साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

इकलौता बेटा था मोहित

मोहित के पिता किसान हैं और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक बहन की शादी हो चुकी है। मोहित की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार रात में किसी ने मोहित को एयरफोर्स में चयन होने की खुशी में पार्टी देने के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।