बेतुल

पेयजल संकट की आशंका के बीच जागा नगर पालिका अमला

9 एमएलडी से 18 एमएलडी सप्लाई बढ़ाने की योजना, लेकिन योजना अभी प्लान तक सीमित बैतूल। हर साल गर्मी के मौसम में पेयजल संकट की स्थिति बनने के बाद सक्रिय होने वाली नगर पालिका इस बार भी गर्मी की दस्तक के साथ हरकत में आई है। नवागत सीएमओ नवनीत पांडे ने रविवार को इंजीनियरों के […]

2 min read

9 एमएलडी से 18 एमएलडी सप्लाई बढ़ाने की योजना, लेकिन योजना अभी प्लान तक सीमित

बैतूल। हर साल गर्मी के मौसम में पेयजल संकट की स्थिति बनने के बाद सक्रिय होने वाली नगर पालिका इस बार भी गर्मी की दस्तक के साथ हरकत में आई है। नवागत सीएमओ नवनीत पांडे ने रविवार को इंजीनियरों के साथ खेड़ी ताप्ती बैराज का औचक निरीक्षण कर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। हालांकि निरीक्षण के दौरान सामने आई व्यवस्थाएं यह संकेत देती हैं कि जलापूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पहले से ठोस तैयारी का अभाव रहा है।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बैराज के क्षतिग्रस्त हिस्सों को देखा और ताप्ती बैराज पर एक और इंटकवेल निर्माण तथा बैराज से बैतूल फिल्टर प्लांट तक समानांतर पाइपलाइन बिछाने का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। वर्तमान में बैराज से प्रतिदिन 9 एमएलडी पानी की सप्लाई हो रही है, जिसे प्रस्तावित पाइपलाइन के बाद 18 एमएलडी तक बढ़ाने की बात कही जा रही है। यह योजना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी मानी जा रही है। पेयजल स्टोरेज को लेकर अब गंभीरता दिखाई जा रही है। नगरपालिका के मुताबिक डब्ल्यूआरडी के पारसडोह और घोघरी जलाशयों के आगामी वर्षों में ड्रिप इरीगेशन में परिवर्तित होने की संभावना के चलते पेयजल के लिए पानी आरक्षित रखवाना जरूरी हो गया है। इससे साफ है कि आने वाले समय में पेयजल के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और यदि समय रहते ठोस योजना नहीं बनी तो शहर को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सीएमओ ने बैराज पर मोटर पंप, स्टार्टर, मेन स्विच कटआउट सहित मरम्मत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही इंजीनियरों को जल्द प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है, जिससे इस पर काम शुरू किया जा सके।
माचना घाट में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया
नवागत सीएमओ पांडे के नेतृत्व में रविवार सुबह विवेकानंद वार्ड स्थित माचना घाट पर वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखकर लोगों को जागरूक करना था। दो घंटे तक चले इस सफाई अभियान में नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, पार्षद आनंद प्रजापति, रघुनाथ लोखंडे, अंजू रानी शर्मा, ममता मालवीय समेत भाजपा नेता अतीत पवार, मुकेश झारे के अलावा नपा के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Published on:
29 Mar 2026 09:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर