भरतपुर

Bharatpur Crime : पूर्व विधायक हत्याकांड में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, 3 को 2 दिन की पीसी रिमांड पर सौंपा गया

Bharatpur Crime : भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र के भौंडागांव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया है। वहीं 3 आरोपियों को 2 दिन के पीसी रिमांड पर सौंपा गया है।
2 min read
atar singh bhadana murder case absconding accused reward announced
Bharatpur Crime : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र के भौंडागांव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि हत्या के प्रकरण में वांछित 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना की ओर से गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुल 17 आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। इनमें भौंडागांव हत्याकांड से जुड़े आठ आरोपी शामिल हैं। इन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में वैर थाने में मामला दर्ज है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा है।

एसपी राजेश मीना ने नरेश (25 वर्ष) पुत्र भगीचंद जाति प्रजापत निवासी रायपुर थाना वैर भरतपुर, अमरसिंह (40 वर्ष) पुत्र इन्दरसिंह गुर्जर निवासी रायपुर थाना वैर शामिल हैं। यह वर्ष 2025 के मुकदमों में वांछित हैं। इसके अलावा राजवीर उर्फ मग्गू (45) पुत्र रामखिलाडी, जगत (45 वर्ष) पुत्र टीकम, हेमसिंह (36 वर्ष) पुत्र जल सिंह, गौरव (30 वर्ष) पुत्र मग्गू, दानवीर (33 वर्ष) पुत्र रामखिलाड़ी, पप्पी (34 वर्ष) पुत्र शेरसिंह, डिग्गो (30) पुत्र रंगी तथा राजू (40 वर्ष) पुत्र कुंवर सिंह निवासी भोंडागांव थाना वैर जिला भरतपुर प्रत्येक पर 5000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

अन्य मामलों में भी इनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक राजेश मीना ने अन्य गंभीर मामलों में वांछित 9 आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया है। अटलबंद थाना क्षेत्र के एक मामले में बंटी और पवन, नदबई थाना क्षेत्र के मामले में राजेश और चंद्रभान उर्फ छोटू तथा मथुरागेट थाने में दर्ज एक मामले में वांछित पुष्कर उर्फ राहुल पर तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

तीन आरोपियों को दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड

वैर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पीसी रिमांड पर सौंप दिया गया। अनुसंधान अधिकारी आरपीएस कैलाश चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने भौंड़ा गांव निवासी कपिलदेव, लाखन सिंह और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया था। रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट, भुसावर के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने पूछताछ और अनुसंधान के लिए तीनों आरोपियों को दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। वही मुकेश फौजी तीन दिन के पीसी रिमांड पर चल रहा है।

कैलाश चौधरी के अनुसार, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से पांच आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि चार आरोपी पुलिस कस्टडी रिमांड पर हैं। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर अनुसंधान आगे बढ़ा रही है।

Updated on:
18 Oct 2026 07:05 pm
Published on:
18 Oct 2026 07:03 pm
Also Read
View All
Bharatpur : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस में नया अपडेट, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, थानाधिकारी के बाद अब कांस्टेबल सस्पेंड

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड का खुलासा, छीना रोजगार तो रची गई मर्डर की साजिश, कुछ मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा खेल

Rajasthan: कमरे में जलती लकड़ियां फेंकी, सिलेंडर में आग लगाने को कहा; अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, बुलडोजर एक्शन से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई

भरतपुर के भड़ाना हत्याकांड पर गृह राज्यमंत्री बेढम का पहला बयान आया सामने, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा