रायपुर

पुलिस ने दबोचा 8 हजार का इनामी बदमाश, एक दर्जन दर्ज हैं मामले

पुलिस ने रविवार को दबिश देकर 8 हजार रुपए के इनामी बदमाश आजाद (30) पुत्र सुल्ला मेव निवासी बनैनी धौंकला को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर भरतपुर के एसपी ने 5 हजार और अलवर के एसपी ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2017, 9:37 PM IST
Feature image

पुलिस ने रविवार को दबिश देकर 8 हजार रुपए के इनामी बदमाश आजाद (30) पुत्र सुल्ला मेव निवासी बनैनी धौंकला को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर भरतपुर के एसपी ने 5 हजार और अलवर के एसपी ने 3 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।


पुलिस उपाधीक्षक दामोदरलाल मीणा के अनुसार रविवार को मुखबिर से बदमाश आजाद मेव के भीलमका व अकातिया का नगला के बीच नहर की पुलिया पर होने की सूचना मिली।

इस पर दबिश देकर बदमाश को दबोच लिया। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। यह डकैती, वाहन लूट, नकबजनी, चोरी जैसी वारदातों में वांछित था।

रतनो गैंग का प्रमुख सदस्य

गिरफ्तार बदमाश आजाद कुख्यात रतनो गुर्जर गैंग से प्रमुख सदस्य है और 8 जनवरी को आरसी में रतनो गुर्जर के ही घर पर था। यह अन्य बदमाशों के साथ पुलिस पर फायर कर भाग निकला।

फायरिंग में नगर थाने के कांस्टेबल खजानसिंह के गोली लगी थी। इसमें रतनो गुर्जर गोली लगने से घायल हो गया था, जिसकी 15 जनवरी मौत हो गई थी।

Published on: