भरतपुर

Holi Special Train : 4 मार्च से चलेगी मुंबई सेंट्रल-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट

Holi Special Train : राजस्थान की जनता के लिए रेलवे का होली तोहफा। मुंबई सेंट्रल-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से चलेगी। जानें पूरा रूट।
less than 1 minute read
Railways Holi gift Mumbai Central-Varanasi Holi Special train will run from 4 March know complete route
फाइल फोटो पत्रिका

Holi Special Train : राजस्थान की जनता के लिए रेलवे का होली तोहफा। मुंबई सेंट्रल-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09183 (मुंबई सेंट्रल-वाराणसी एक्सप्रेस) का संचालन 4, 11, 18, 25 मार्च को कुल 4 फेरे के लिए किया जाएगा।

तीसरे दिन 10.30 बजे पहुंचेगी वाराणसी

मुंबई सेंट्रल-वाराणसी ट्रेन निर्धारित तिथियों पर मुंबई सेंट्रल स्टेशन से रात 10.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में कोटा (दोपहर 12.10 बजे, अगले दिन), सवाई माधोपुर (दोपहर 1.38 बजे), गंगापुर सिटी (2.30 बजे) एवं भरतपुर (शाम 4.40 बजे) पर ठहरते हुए तीसरे दिन 10.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

23 फरवरी से होगा बडोदरा-गोरखपुर का संचालन

वहीं ट्रेन संख्या 09111 (बडोदरा-गोरखपुर) का संचालन 23 फरवरी व 02, 09, 16, 23 मार्च को कुल 05 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर वडोदरा स्टेशन से शाम 7 बजे प्रस्थान कर मार्ग में कोटा जंक्शन रात 2.40 बजे (अगले दिन), सवाई माधोपुर 4:18 बजे, गंगापुर सिटी 05.03 बजे एवं भरतपुर जंक्शन 7.05 बजे ठहरते हुए रात 23.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Updated on:
20 Feb 2026 02:01 pm
Published on:
20 Feb 2026 11:05 am