18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Gorakhpur Special Train : होली पर घर जाना होगा आसान, जोधपुर-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Jodhpur Gorakhpur Special Train : राजस्थान से होली पर घर जाना आसान होगा। रेलवे ने एक नई व्यवस्था की है। रेलवे की घोषणा के अनुसार जोधपुर-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। जानें जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन किस दिन चलेगी और किन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Railway announcement Holi easier to go home Jodhpur Gorakhpur special train will run Know when it will start

फाइल फोटो पत्रिका

Jodhpur Gorakhpur Special Train : होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रतनगढ़-दिल्ली-अयोध्या-लखनऊ के रास्ते जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 27 मार्च के बीच कुल 4 ट्रिप करेगी। जिससे राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 5 से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर शुक्रवार रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 6 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार रात 11.25 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रविवार सुबह 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन में लगेंगे 20 कोच

यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। जिनमें 2 द्वितीय एसी,4 थ्री एसी, 8 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल होंगे।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या, मनकापुर,बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।