17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sadhvi Prem Baisa : साध्वी प्रेम बाईसा के पिता को लेकर नया अपडेट, केस की गुत्थी सुलझाने में जुटा विशेष जांच दल

Sadhvi Prem Baisa : साध्वी प्रेम बाईसा को लेकर आया नया अपडेट। नए घटनाक्रम में साध्वी प्रेम बाईसा के पिता की सेहत बिगड़ने की ख़बर आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sadhvi Prem Baisa father New update Special Investigation Team working to solve mystery

साध्वी प्रेम बाईसा। फाइल फोटो पत्रिका

Sadhvi Prem Baisa : साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। साध्वी प्रेम बाईसा केस में नया अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि साध्वी प्रेम बाईसा के पिता की सेहत बिगड़ गई है।

बताया जा रहा है कि पिता विरमनाथ ने अपनी बेटी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से खाना पीना छोड़ दिया था। जिसकी वजह से सोमवार 16 फरवरी की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें रात करीब 10 बजे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उनकी जांच की। साथ कुछ दवाएं देने के बाद जब हालत में सुधार हुआ तो आधी रात को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

जांच अधिकारियों पर पूरा भरोसा - पिता विरमनाथ

पिता विरमनाथ ने पूछने पर कहाकि वो प्रेम बाईसा को न्याय दिलाएंगे। उन्हें जांच अधिकारियों पर पूरा भरोसा है। वहीं विशेष जांच दल मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। इस जांच दल की अगुवाई एसीपी छवि शर्मा कर रहीं हैं।

कंपाउंडर के खिलाफ मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि साध्वी प्रेम बाईसा मामले में चल रही जांच में कंपाउंडर के खिलाफ लापरवाही के सबूत मिले हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। बोरानाडा थाना पुलिस ने एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है।

कई सवाल हैं जिनके तलाशे जा रहे हैं उत्तर

विशेष जांच दल साध्वी प्रेम बाईसा केस की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रहा है। कई सवाल हैं जिनके उत्तर तलाशे जा रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट में साध्वी को अस्थमा और कार्डियक अरेस्ट से प्राकृतिक मृत्यु की पुष्टि हुई है लेकिन पुलिस ने डॉक्टरों से दोबारा राय मांगी है।