Bharatpur News: राजस्थान में खेत पर बथुआ लेने गई एक नाबालिग के साथ एक युवक की ओर से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।
Bharatpur News: बीते दिन खेत पर बथुआ लेने गई एक नाबालिग के साथ एक युवक की ओर से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता के पिता की ओर से घटना के संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे उसकी बेटी खेत में बथुआ लेने गई थी, जहां एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसकी बेटी को अकेला पाकर वहां पकड़ लिया। उसे जबरन खेतों मेें ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।
बेटी के विरोध करने पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आ गए, जिस पर बलात्कार करने वाले आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।
साथ ही पुलिस को सूचना देकर वहां मौके पर बुलाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल मुआयना कराया जाकर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।