12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राजस्थान के खिलाड़ी रुद्रांश को मिली जगह, सीएम भजनलाल ने दी बधाई

Rudransh Khandelwal Arjuna Award: देश के 17 खिलाड़ी साल 2025 के खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं। अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में राजस्थान के एकमात्र खिलाड़ी रुद्रांश खंडेलवाल को जगह मिली है।
2 min read
Google source verification
rudransh khandelwal-1

पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल। पत्रिका फाइल फोटो

भरतपुर। देश के 17 खिलाड़ी साल 2025 के खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इस बार किसी खिलाड़ी को सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न नहीं दिया जाएगा। अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में राजस्थान के एकमात्र खिलाड़ी रुद्रांश खंडेलवाल को जगह मिली है। 20 वर्षीय रुद्रांश पैरा निशानेबाज है और उन्होंने 2024 पैरा वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता था।

भरतपुर शहर के बापू नगर निवासी पैरा शूटिंग के खिलाड़ी रुद्रांश खंडेलवाल को भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड की घोषणा की है। दिसंबर 2025 में उन्हें अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किया गया था। बताते है कि भरतपुर के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी को राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत अर्जुन अवार्ड की घोषणा की गई है। राज्यस्तर पर भले ही खिलाड़ियों को अवार्ड मिलते रहे हैं, लेकिन अर्जुन अवार्ड अभी तक किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिला है। सीएम भजनलाल शर्मा ने अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित राजस्थान के प्रतिभाशाली पैरा शूटर रुद्रांश खंडेलवाल सहित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 के लिए चयनित सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी।

रुद्रांश खंडेलवाल को साल 2015 में एक शादी समारोह में आतिशबाजी के दौरान हुई दुर्घटना में अपना एक पैर गंवाना पड़ा। आतिशबाजी ने मानो रुद्रांश की जिंदगी में अंधेरा भर दिया। अपने पैरों से वो नहीं चल सकते थे, लेकिन इस दौरान माता-पिता ने रुद्रांश को उड़ने की हिम्मत दी। एयर पिस्टल शूटिंग में अब तक तीन दर्जन से अधिक पदक रुद्रांश अपने नाम कर चुके हैं।

हादसे में पैर गवांया, लेकिन नहीं हारी हिम्मत

रुद्रांश के पिता आशुतोष खंडेलवाल ने बताया कि 24 जनवरी 2015 को गिरीश रिसोर्ट में एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी वाली तोप चल रही थी और उसी दुर्घटना में रुद्रांश बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना में रुद्रांश को अपना एक पैर गंवाना पड़ा। इसके बाद रुद्रांश ने पहला स्टेट का रजत पदक मिला। कुछ समय बाद नेशनल मेडल जीता, लेकिन इंडियन टीम के लिए स्कोर नहीं बना पा रहा था। हिम्मत नहीं हारी अभी तक 70 मेडल हासिल किए।

कृष्णा नागर को मिला था मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

अर्जुन अवार्ड की घोषणा पहली बार भरतपुर के खिलाड़ी को हुई है। हालांकि इससे पहले भरतपुर के पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को साल 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, क्योंकि उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में पैरा बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता था। यह पुरस्कार उन्हें 2021 के लिए दिया गया था, जिसे 2022 में प्रदान किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग