17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीवरेज के गंदे पानी से नहीं मिली ‘आजादी’

भरतपुर

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

Rajasthan

फोटो ....अभियान लोगो



- दफ्तर, स्कूल जाने वाले विद्यार्थी हर रोज जाते हैं गंदे पानी में होकर
- कॉलोनियों में सीवरेज का सड़ रहा पानी

धौलपुर. हम आजादी का पर्व मना रहे हैं लेकिन इतने सालों बाद भी कई लोग समस्याओं से जंग लड़ रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र की कई कॉलोनियों के लोग हर रोज एक जंग लड़ रहे हैं जो कब खत्म होगी, फिलहाल किसी को नहीं मालूम। यहां भी यूक्रेन और रूस की जंग की तरफ ही हालात बने हुए हैं, युद्ध चले जा रहा है लेकिन कब निपटारा होगा, किसी को नहीं पता...। ऐसी ही स्थिति धौलपुर की इन कई कॉलोनियों में बनी हुई है। करीब तीन साल से शुरू हुई सीवरेज के गंदे पानी का जलभराव की समस्या आज भी बदस्तूर जारी है। लोगों ने पहले नगर परिषद, फिर जिला कलक्ट्रेट, जयपुर और फिर दिल्ली तक पत्र भेजें, लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं करवा पाया। कुछ लोग कोर्ट में भी गए, जिस पर हाल में आनंद नगर कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण करवाया है। हाल ये है कि रोड की हाइट बढ़ गइ और सडक़ किनारे डीपी नीचे पानी में डूब रही है। दो दिन पहले एक गोवंश ने करंट की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। लोग कह रहे हैं कि अगर व्यक्ति या अन्य राहगीर इसकी चपेट में आता तो क्या होता, जिसका जवाब फिलहाल नहीं मिल पा रहा है। उधर, नगर परिषद खुद ही अपने को संभाल नहीं पा रही है। परिषद में आयुक्त का पद कार्यवाहकों के भरोसे हैं तो कार्मिक निरीक्षण के दौरान सीटों से नदारद रहते हैं। एडीएम ने औचक किए निरीक्षण के दौरान कई कार्मिक अनुपस्थित मिले थे। अब भी स्थिति में खास सुधार नहीं है।

ऐसी पुलिया की पानी निकल नहीं रहा...

जलभराव की समस्या से जूझ रही कॉलोनियों में कुछ स्थानों पर हाल में नगर परिषद की ओर से पुलिया (क्रास) का निर्माण किया गया लेकिन हाल ये है कि इसमें कुछ जवाब दे गए हैं। वहीं जो नालियां बनाई उनमें से गंदा पानी आगे ही नहीं जा पा रहा है। सडक़ पर पानी भरा हुआ है। हालांकि, इस दफा बारिश कम हुई जिससे कुछ राहत है। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश के बाद फिर से यहां का दृश्य बदल गया। लोग रात में निकलने से बच रहे थे।


- सीवरेज का गंदा पानी घर के सामने ही जमा रहता है। सुबह-शाम पानी आ जाता है। रात में लोग निकलने से कतराते हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं। वह घरों में एक तरह से कैद होकर रह गए हैं।
- सुनील निवासी जगदम्बा कॉलोनी


- गंदे पानी के लगातार भरने से मकानों में भारी सीलन है। मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। जरा सी जमीन खोदने पर पानी निकल आता है। भूखंड ओवरफ्लो हो चुके हैं। गंदा पानी आगे ही नहीं जा पा रहा है। हालात खराब हैं।
- सोनू, निवासी जगदम्बा कॉलोनी