भरतपुर

राजस्थान में 2 जुड़वा भाइयों की हत्या, मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे दोनों बच्चे

राजस्थान के डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बडेसरा गांव में जुड़वा भाइयों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चे मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की।
2 min read
• •
Oct 20, 2026
brutally murdered in januthar bharatpur
विष्णु और विनय (पत्रिका फोटो)

Deeg Twin Brothers Murder Case: राजस्थान के डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को दो जुड़वा भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बालकों के शव गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज के पास मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों किशोर अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। उनकी उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के शव मिलने की सूचना पर जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, डॉग स्क्वायड भी बुलाया

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से पहले ग्रामीणों ने मौके पर डॉग स्क्वॉयड बुलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच शुरू की।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि जनूथर थाना पुलिस को बड़ेसरा गांव में ज्वार की पुंज के पास दो जुड़वा बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बालकों की पहचान की। सूचना मिलने के बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दोनों किशोर अपने ननिहाल में रह रहे थे। हालांकि, दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से बड़ेसरा गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
20 Oct 2026 04:05 pm
Published on:
20 Oct 2026 02:31 pm
Also Read
View All
ग्राउंड रिपोर्ट: भरतपुर की ऐतिहासिक नहर में सड़ रहीं मछलियां, बदबू से परेशान लोग; करोड़ों रुपए कहां गए?

Bharatpur : ‘किसने खरीदी थी 2 दर्जन टॉर्च’, पूर्व विधायक मर्डर केस में नया मोड़, मुनाफे के खेल और हिस्सेदारी से भी जुड़े हैं राज

Bharatpur Crime : पूर्व विधायक हत्याकांड में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, 3 को 2 दिन की पीसी रिमांड पर सौंपा गया

Bharatpur : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस में नया अपडेट, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, थानाधिकारी के बाद अब कांस्टेबल सस्पेंड

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड का खुलासा, छीना रोजगार तो रची गई मर्डर की साजिश, कुछ मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा खेल