भिलाई

बेहद दिलचस्प है इस सीट का चुनावी गणित, हर बार BJP ने मारी हैट्रिक, अब क्या बदलेगा जनता का मूड?

CG Lok Sabha Elections 2024: शुरूआती 10 लोकसभा के चुनावों में से कांग्रेस ने 8 में जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद जैसे सीट पर जीत कांग्रेस से रूठ गई और पराजय का क्रम शुरू हो गया।
2 min read
Apr 29, 2024
durg lok sabha seat 2024, lok sabha election 2024, rahul gandhi, pm modi

Lok Sabha Election Durg: कभी अपने गढ़ रही दुर्ग में कांग्रेस पिछले सात लोकसभा चुनावों से जीत के लिए तरस रही है। इस बीच जीत की चाह में छह अलग-अलग चेहरे आजमाए गए। इसमें केवल एक बार ताम्रध्वज साहू को सफलता मिली, लेकिन चेहरा बदल जाने से बाद में सीट दोबारा छिन गया। दूसरी ओर भाजपा ने इस बीच 3 चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा। तीनों ने छह बार सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा के दिवंगत नेता ताराचंद साहू ने लगातार जीत की चौकड़ी भी बनाई।

ताराचंद साहू ने कांग्रेस के जीत का क्रम तोड़ा

शुरूआती 10 लोकसभा के चुनावों में से कांग्रेस ने 8 में जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद जैसे सीट पर जीत कांग्रेस से रूठ गई और पराजय का क्रम शुरू हो गया। यहां भाजपा लगातार 5 चुनाव जीतने में सफल रही। वर्ष 1996 के ग्यारहवीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के दिवंगत नेता ताराचंद साहू ने कांग्रेस के जीत को क्रम को तोड़ा और वर्ष 1996 से वर्ष 2004 के बीच लगातार जीत की चौकड़ी बनाई।

वर्ष 2009 में उनकी जगह सरोज पांडेय को उतारा गया। उन्होंने भी इस सीट पर जीत दर्ज की। वर्ष 2014 में उन्हें रिपिट किया गया, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। पिछले सात चुनाव में कांग्रेस की यह एकमात्र जीत है। ताम्रध्वज साहू ने इस चुनाव में भाजपा की सरोज पांडेय को हराया।

चेहरा बदलने के बाद भी कांग्रेस का दांव हुआ फेल

वर्ष 2019 में भाजपा ने सांसद विजय बघेल के चेहरे पर दांव लगाया। कांग्रेस ने इस बार फिर चेहरा बदलकर प्रतिमा चंद्राकर को उतारा, लेकिन यह दांव भी फेल हो गया और यह सीट फिर से भाजपा के हाथ चला गया।

Durg Lok Sabha Election 2024 : इस बार भी कठिन चुनौती

चुनाव की घोषणा के साथ सीट पर इस बार भी मुकाबले की स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर नए चेहरे राजेंद्र साहू पर दांव लगाया है, जबकि भाजपा ने मौजूदा सांसद विजय बघेल पर ही भरोसा जताया है। हालांकि अभी जीत हार का आंकलन संभव नहीं है, लेकिन चुनावी समर में भाजपा को पछाड़कर सीट पर पुन: कब्जा कांग्रेस के लिए किसी कठिन चुनौती से कम नहीं है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में सांसद विजय बघेल 3 लाख 91 हजार के बड़े अंतराल से जीत दर्ज की थी। वहीं नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा संसदीय क्षेत्र के 9 में 7 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाने सफल रही है और भाजपा की वोटो की बढ़त 1 लाख 39 हजार की है।

Election Report: पिछले सात चुनावों में इस तरह हुए मुकाबले

लोकसभा चुनाव 1996

जीते ताराचंद साहू (भाजपा) मत 269450
हारे प्यारेलाल बेलचंदन (कांग्रेस) मत 243703
अंतर 25747

जीते ताराचंद साहू (भाजपा) मत 384901
हारे जागेश्वर साहू (कांग्रेस) मत 316183
अंतर 68718

लोकसभा चुनाव 1999

जीते ताराचंद साहू (भाजपा) मत 389777
हारे प्रदीप चौबे (कांग्रेस) मत 345259
अंतर 44518

लोकसभा चुनाव 2004

जीते ताराचंद साहू (भाजपा) मत 382757
हारे भूपेश बघेल (कांग्रेस) मत 321289
अंतर 61468

लोकसभा चुनाव 2009

जीते सरोज पांडेय (भाजपा) मत 283170
हारे प्रदीप चौबे (कांग्रेस) मत 273216
अंतर 9954

लोकसभा चुनाव 2014

जीते ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) मत 570687
हारे सरोज पांडेय (भाजपा) मत 553839
अंतर 16848

लोकसभा चुनाव 2019

जीते विजय बघेल (भाजपा) मत 849374
हारे प्रतिमा चंद्राकर (कांग्रेस) मत 457396
अंतर 391978

Updated on:
30 Apr 2024 07:58 am
Published on:
29 Apr 2024 01:56 pm