भिलाई

भिलाई में BSF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा…

Tiranga Yatra in CG: भिलाई जिले में छत्तीसगढ़ सामरिक मुख्यालय महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑपरेशन) द्वारा सोमवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के तहत भव्य ‘तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च’ का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Aug 12, 2025
भिलाई में BSF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा...(photo-patrika)
भिलाई में BSF ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा...(photo-patrika)

Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में छत्तीसगढ़ सामरिक मुख्यालय महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल (स्पेशल-ऑपरेशन) द्वारा सोमवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ के तहत भव्य ‘तिरंगा यात्रा और पब्लिक मार्च’ का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Tiranga Yatra in CG: देशभक्ति के नारे और गीत गूंजते रहे

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सामरिक मुख्यालय परिसर से हुआ, जो रिसाली क्षेत्र से गुजरते हुए पुन: मुख्यालय पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीत, नारों और तिरंगे की शोभा ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह प्रतिभागियों का स्वागत कर अभियान के प्रति समर्थन जताया।

तिरंगा आन बान शान का प्रतीक

बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि बल न केवल नक्सल विरोधी अभियानों में सक्रिय है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और देशभक्ति के प्रसार के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और इसे हर घर पर फहराना राष्ट्रीय गर्व की अनुभूति कराता है।

स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जिला मुख्यालय स्थित प्रथम बटालियन दुर्ग में आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि शर्मा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Updated on:
12 Aug 2025 11:04 am
Published on:
12 Aug 2025 11:04 am