मंगलवार की रात एसएसबी के ट्रांजिट कैंप रिसाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मैन फ्राइडे के लिए लाए गए 30 युवाओं में से 3 अचानक गायब हो गए।
भिलाई@Patrika. मंगलवार की रात एसएसबी के ट्रांजिट कैंप रिसाली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मैन फ्राइडे के लिए लाए गए 30 युवाओं में से 3 अचानक गायब हो गए। इधर रात में ही अधिकारियों को इस बात की खबर लगी तो वे उनकी खोजबीन में लगे और जब उन्हें पता चला कि वे तीनों युवक सही सलामत घर पहुंच गए हैं तब उनकी जान में जान आई। @Patrika. इधर सुबह से ही कैंप में आला अधिकारी पहुंचे और वहां ठहरे अन्य युवाओं से भी बात की। अपने घर पहुंचे इन युवाओं का कहना था कि इस कोर्स में उन्हें कोई बेहतर भविष्य नजर नहीं आया, इसलिए वे वहां से लौट आए।
पहले हुई थी काउंसिलिंग
अधिकारियों की मानें तो इन युवाओं को कोर्स में लाने से पहले उनकी काउंसिलिंग की गई थी। जिसके बाद ही उनकी रजामंदी के बाद ही यहां लाया गया था। कोर्स के बारे में भी काफी कुछ बताया गया था। @Patrika. मैन फ्राइडे के इस कोर्स में घरेलू कार्यो की ट्रेनिंग दी जा रही थी, जबकि युवाओं को कोई दूसरी स्किल में कार्य करना था।
एसएसबी ने कहा- वे फार्मेट में नहीं थे फिट
इस पूरे घटनाक्रम के बाद एसएसबी की ओर से यह बयान आया कि वे तीनों युवा उनके कोर्स के लिए पात्र नहीं थे। इसलिए उन्हें वापस भेजकर उनके बदले तीन दूसरे युवाओं को बुला लिया गया है। @Patrika. द्वितीय कमान अधिकारी स्वर्णजीत शर्मा ने बताया कि अब इन युवाओं को 55 दिन का कोर्स पूरा होने के बाद ही वापस भेजा जाएगा और यह जानकारी उनके परिवार और उन्हें पहले ही दे दी गई है।