भिलाई

शादीशुदा महिला को बहला फुसला बलात्कार किया, अपराध दर्ज

Crime News : एक शादी-शुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका दैहिक शोषण किया। गर्भवती हो गई तो उससे दूरी बनने लगा।

less than 1 minute read
Oct 22, 2023
शादीशुदा महिला को बहला फुसला बलात्कार किया, अपराध दर्ज
शादीशुदा महिला को बहला फुसला बलात्कार किया, अपराध दर्ज

भिलाई। Crime News : एक शादी-शुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका दैहिक शोषण किया। गर्भवती हो गई तो उससे दूरी बनने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। कुम्हारी टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि 29 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया है कि मध्यप्रदेश निवासी हरप्रीत उर्फ (35 वर्ष) ने चिकनी चुपड़ी बात कर उसे अपने झांसा में ले लिया।

इस बीच महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला गर्भवती हो गई। उसके साथ रहने की जिद करने लगी। इधर आरोपी हरप्रीत उससे दूरी बनाने लगा। तब महिला ने खिलाफ शिकायत की। आरोपी कुम्हारी में रह रहा था और मध्यप्रदेश भाग गया है।

Published on:
22 Oct 2023 01:11 pm