
भिलाई। Road Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बीच उसने दमतोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
पुलगांव पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह 6.35 बजे रसमड़ा बायपास की घटना है। राजनांदगांव से रायपुर जा रहे कार चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार जामुल कुरुद निवासी कुश शर्मा (20 वर्ष) को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों के चोट आई है।