भिलाई

शिक्षक दिवस: सरकारी स्कूल को संवारने वाली निभा को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण और एलिजाबेथ को उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार

Teachers' Day: उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राचार्यो के संग ही हर जिले से पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों से 3-3 प्रधापाठकों का चयन भी किया गया है। इनमें दुर्ग जिले से 6 प्रधानपाठक शामिल है।

less than 1 minute read
Sep 05, 2021

भिलाई. शिक्षक दिवस के मौके पर इस बार दुर्ग संभाग स्तर पर संस्था प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार मुख्यमंत्री शिक्षक अलंकरण में जहां शासकीय उमा. शाला कोडिय़ा की व्याख्याता निभा रानी मधु को सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार एलिजाबेथ राय को दिया जाएगा। रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर दुर्ग स्थित संयुक्त संचालक कार्यालय के सभागृह में यह सम्मान समारोह होगा। इधर इस बार जिला स्तर के शिक्षादूत और ज्ञानदीप पुरस्कार की घोषणा नहीं हो सकी है। जिला शिक्षा विभाग से भेजे गए नामों पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे की मोहर लगने के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी।

प्रधानपाठक भी शामिल
उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राचार्यो के संग ही हर जिले से पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों से 3-3 प्रधापाठकों का चयन भी किया गया है। इनमें दुर्ग जिले से 6 प्रधानपाठक शामिल है।

यह होंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण- निभा रानी मधु, शासकीय उमा शाला कोडिया
उत्कृष्ट प्राचार्य- एलिजाबेथ राय- शासकीय हाईस्कूल सिकोलाभाटा

उत्कृष्ट प्रधानपाठक- मिडिल स्कूल
भीखम सिंहसिन्हा- शा, पूर्व माध्यमिक शाला जोन-1 सेक्टर 11
सुरेश खुमार शिवारे- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नंदिनी- खुंदनी
मनोहर लाल पाटिल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंदर

प्राइमरी स्कूल
अलोइसिया एक्का- प्राथमिक शाला करंजा भिलाई
विमल चंद ता्रमकार-प्राथमिक शाला भरनी
ताला कुमार साहू, शासकीय उमा शाला कुर्मी गुंडरा

Published on:
05 Sept 2021 10:54 am
Also Read
View All