भिलाई

Navratri 2025: आज से भक्तिमय व हर्षोल्लास के साथ नवरात्र पर्व शुरू, जलेंगे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मनोकामना जोत

Navratri 2025: शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व की शुरुआत 22 सितंबर को शुभमुहुर्त पर सुबह 11.36 बजे कलश स्थापना व ज्योत प्रज्जवल के साथ होगी।

2 min read
Sep 22, 2025
मनोकामना जोत के लिए तैयारी (Photo Patrika)

Navratri 2025: नगर में आज से भक्तिमय व हर्षोल्लास के साथ नवरात्र पर्व शुरू होने जा रहा है। पंडाल सजधज कर तैयार हो गए हैं। वहीं मूर्तिकार भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। आदर्श नगर उतई निवासी मूर्तिकार मुकेश सोनी भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। नगर के सिद्धेश्वरी शीतला मंदिर, मा बंजारी मंदिर, धनोरा के बाबा धाम, कातरो के ठाकुर देव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे।

सिविल लाईन कसारीडीह स्थित मां सतरुपा शीतला मंदिर में नवरात्रि का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। क्वांर नवरात्रि पर इस वर्ष मंदिर में देश-विदेश के श्रद्धालुओं के 1551 मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित किए गए है। मंदिर में मां शीतला सात रुपों में विराजमान है। जिसके करीब एक स्वयंभू जलकुण्ड का पानी कभी सुखता नहीं है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के जलकुंड के पानी के सेवन व उपयोग करने से असाध्य रोग दूर होने के साथ मनोकामना पूर्ण होती है। नवरात्रि पर्व पर 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि मंदिर में क्वांर नवरात्रि पर्व की शुरुआत 22 सितंबर को शुभमुहुर्त पर सुबह 11.36 बजे कलश स्थापना व ज्योत प्रज्जवल के साथ होगी। 27 सितंबर को पंचमी पर कलश चढ़ावा व माता का श्रृंगार, संध्या 4 बजे बाना परघनी, 30 सितंबर को महाअष्टमी पर्व पर संध्या 4 बजे हवन-पूजन, संध्या 6 बजे से कन्या पूजन व कन्याभोज व 1 अक्टूबर को महानवमी पर्व पर संध्या 4 बजे ज्योत-जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जाएंगे। इस कड़ी में 27 सितंबर को रात्रि 7.30 बजे गरियाबंद की पंडवानी गायिका रोशनी नागवंशी पंडवानी गायन की प्रस्तुति देंगी।

तैयारियों में शिव सागर सिन्हा, प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, चम्पा साहू, प्रबंध तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, भारतेंदु गौतम धनेश सिंह राजपूत, हेमसिंह ठाकुर के अलावा अन्य सदस्य जुटे हुए है।

Updated on:
22 Sept 2025 11:35 am
Published on:
22 Sept 2025 11:34 am
Also Read
View All

अगली खबर