भिलाई

Weather Update: विदा हुआ मानसून! अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD की भविष्याणी ने बढ़ा दी टेंशन

Weather Update Today: इस साल मानसून आगमन की सामान्य तिथि 13 जून और वापसी की 12 अक्टूबर थी। यानी मानसून अपने तय समय पर ही विदाई ले चुका है…

2 min read
Oct 13, 2024

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। उत्तरी हिस्से से दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजर हा है। शनिवार को सरगुजा संभाग के जिलों में शुष्क हवा सक्रिय होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन में सरगुजा संभाग में रात का तापमान गिरने लगेगा उसके बाद ठंड का एहसास होने लगेगा। विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी।

Monsoon 2024: मानसून की विदाई शुरू

वैसे तो शुक्रवार से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है, मगर जाता हुआ मानसून भी हल्की बारिश कर गुजर रहा है। दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान बढ़ने की वजह से लोकल सिस्टम तैयार हो रहा है। इससे शनिवार को दोपहर 2.45 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब आधा घंटा ( Monsoon 2024 ) पानी बरसा। दुर्ग जिले में 1.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इधर, दोपहर 3 बजे के पहले तक दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें औसत से 1.6 डिग्री की कमी आई।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इसकी पेंड्रा रोड, नवसारी होते हुए वापसी हो रही है। गुजरता हुआ मानसून प्रदेश के एक-दो जिलों में हल्की फुहारें बरसा रहा है। अभी तक की स्थिति में प्रशांत महासागर में अलनिनों की चाल बेहतर है। इस प्रभाव से नवंबर मध्य तक अच्छी ठंडक का अहसास होगा।

CG Weather News: बस्तर में इस साल बारिश का टूटा रिकॉर्ड

CG Weather News: समूचे बस्तर में इस साल बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। 75 साल बाद औसत से ज्यादा बारिश बस्तर में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अब तक सीजन की बारिश का अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन सितंबर अंत तक के आंकड़े बताते हैं कि बस्तर संभाग के सात में से 6 जिलों में इस साल एक्सेस यानी अतिरिक्त बारिश हुई है। बीजापुर और स़ुकमा जिले में 1400 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है जो दो दशक में सबसे ज्यादा है।

Published on:
13 Oct 2024 01:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर