
Winter 2024: राजधानी समेत प्रदेश में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अक्टूबर का दूसरा सप्ताह बीतने को है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर है। राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में रूक-रूककर बारिश भी हो रही है। इसलिए उमस खत्म नहीं लेने का नाम नहीं ले रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस कारण भी प्रदेश में हवा की दिशा अभी भी दक्षिण-पश्चिम यानी मानसूनी वाली है। नवंबर से हवा की दिशा जब उत्तरी हो जाएगी तो प्रदेश में ठंड की दस्तक होगी।
प्रदेश के उत्तरी इलाके से मानसून की वापसी हो चुकी है। मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ से अभी मानसून नहीं लौटा है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश भी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अक्टूबर में अमूमन ऐसा ही मौसम रहता है। हालांकि इस बार उमस ज्यादा है। यह इसलिए भी राजधानी में कहीं-कहीं बारिश हो रही है।
जब तापमान ज्यादा हो रहा और बारिश थम जाए तो उमस हो जाती है। पिछले 10 साल में अक्टूबर में प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 2015 में 36.2 डिग्री रहा है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 31 अक्टूबर 2022 को 17.7 डिग्री रहा है। यानी ये ठंड की शुरुआत भी कही जा सकती है। इस साल ज्यादा (Winter 2024) उमस से कई घरों में कूलर व एसी चल रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में बीजापुर जिले के गंगालूर में 80 मिमी से ज्यादा बारिश हो गई। वहीं सुकमा व भैरमगढ़ में 40-40 मिमी से ज्यादा पानी गिर गया। जगरगुंडा में 10, भोपालपट्टनम व बड़े बचेली में 10 मिमी बारिश हुई। रविवार को राजधानी का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अक्टूबर में रायपुर का मौसम
1 अक्टूबर 1987 को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री।
30 अक्टूबर 1933 को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री।
1886 में सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 246.4 मिमी।
8 अक्टूबर 1900 को 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 148.6 मिमी।
वर्ष - तारीख - तापमान
2014 - 30 - 18.5
2015 - 31 - 18.9
2016 - 21 - 19.6
2017 - 31 - 19.8
2018 - 28 - 18.5
2019 - 25 - 21.6
2020 - 31 - 19.8
2021 - 22 - 19.4
2022 - 31 - 17.7
2023 - 28 - 18.4
Updated on:
13 Oct 2024 11:08 am
Published on:
13 Oct 2024 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
