शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जिले के सभी स्कूलों में यह परीक्षाएं पूरी तरह से ‘बोर्ड परीक्षा’ की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी। एक समान टाइम-टेबल और एक समान पेपर के साथ इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आगाज 7 मार्च से होने जा […]
शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार जिले के सभी स्कूलों में यह परीक्षाएं पूरी तरह से 'बोर्ड परीक्षा' की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी। एक समान टाइम-टेबल और एक समान पेपर के साथ इन महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आगाज 7 मार्च से होने जा रहा है।
परीक्षाओं में पारदर्शिता और पूर्ण गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्र बुधवार को जिले के सभी पुलिस थानों में पहुंचा दिए गए हैं। थानों के सुरक्षित कक्षों में इन पेपर्स को रखवाया गया है ताकि किसी भी स्तर पर पेपर लीक या लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहे।
थानों से स्कूलों तक पेपर पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक पुख्ता वितरण प्रणाली तैयार की है। पीईईओ (पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) और यूसीईईओ (शहरी क्लस्टर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) के माध्यम से प्रश्नपत्र स्कूलों तक सुरक्षित पहुंचाए जाएंगे। तय प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारी थानों से पेपर प्राप्त कर परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों तक पहुंचाएंगे।