विरोध के बाद सरकार का एक्शन एमएलवी राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा से ठीक पहले एक छात्रा के साथ नशे की हालत में अभद्रता और दुर्व्यवहार करने के आरोपी आचार्य राजेंद्र सिंह यादव को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने इसके आदेश जारी किए। आरोपी राजेंद्र सिंह यादव आचार्य, भूगोल ने […]
एमएलवी राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा से ठीक पहले एक छात्रा के साथ नशे की हालत में अभद्रता और दुर्व्यवहार करने के आरोपी आचार्य राजेंद्र सिंह यादव को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने इसके आदेश जारी किए। आरोपी राजेंद्र सिंह यादव आचार्य, भूगोल ने परीक्षा से ऐन पहले छात्रा के साथ अनुचित तरीके से पत्र-व्यवहार किया था और नशे में धुत होकर उसके साथ गंभीर अभद्रता की। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। इससे छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के विरोध में छात्र संगठनों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों का साथ देने के लिए विभिन्न महिला संगठन भी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षण संस्थान जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी घिनौनी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उग्र प्रदर्शन के बीच छात्र प्रतिनिधियों और महिला संगठनों ने कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर बर्खास्त की मांग रखी थी। आयुक्त ओमप्रकाश बैरवा की ओर से जारी आदेश के अनुसार यादव को विभागीय जांच लंबित रहने तक यादव का मुख्यालय आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर तय किया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह कार्रवाई 'सक्षम स्तर' से अनुमोदित है।