भीलवाड़ा

जज से ठग ने मांगे एटीएम पासवर्ड, परिचय दिया तो अभद्रता पर उतर आया

पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश के साथ ठगी का प्रयास
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Attempt to cheat by the judge in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara
पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश के साथ ठगी का प्रयास

भीलवाड़ा।

पारीवारिक न्यायालय के न्यायाधीश राजेन्द्र शर्मा के साथ रविवार को अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया। मोबाइल पर एटीएम पासवर्ड पूछा। न्यायाधीश ने परिचय दिया तो फोन करने वाला अभद्र भाषा पर उतर आया। न्यायाधीश ने सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

थानाप्रभारी प्रमोद शर्मा के अनुसार मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी न्यायाधीश राजेन्द्र शर्मा के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आरबीआई का मैनेजर रवि शर्मा बताया। उसने कहा कि एटीएम बंद होने वाला है। नवीनीकरण के लिए चार डिजीट का पासवर्ड बताए अन्यथा पैसा नहीं निकलेगा। न्यायाधीश ने बाहर होने से घर पहुंच कर कुछ देर में बात करने को कहा। घर पहुंचने के बाद शर्मा ने फोन पर बात की तो आगे वाले ने प्रश्न दोहराया। न्यायाधीश शर्मा ने उसे बताया कि नियमों के अनुसार बैंक की ओर से एेसा फोन नहीं आता है। न ही मोबाइल पर पासवर्ड पूछा जाता है। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि जीएसटी लगने वाली है।

एेसे में आधार नम्बर और बैंक खाता नम्बर बताए। न्यायाधीश फोन करने वाले के मंतव्य को भांप गए। उन्होंने उसे अपना परिचय दिया। इस पर फोन करने वाला अभद्र भाषा का प्रयोग करने लग गया। न्यायाधीश शर्मा ने फोन काट दिया। इसके बाद सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। सिपाही लोकेश शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने न्यायाधीश से रिपोर्ट लेकर थाने पहुंचे और उसके बाद मामला दर्ज किया गया।

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का शपथग्रहण कार्यक्रम
तेरापंथ पोफेशनल फोरम भीलवाड़ा शाखा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ समारोह रविवार सुबह प्रज्ञा भारती भवन में साध्वी कमल प्रभा के सान्निध्य में हुआ। मुख्य अतिथि अपर सेशन न्यायलय एवं महिला उत्पीडन न्यायालय की न्यायाधीश मीनाक्षी जैन थी। विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव डॉ. मोहित शर्मा थे।साध्वी कमलप्रभा ने कहा, फोरम सदस्य अपने व्यवसाय के साथ समाज एवं राष्ट्र हित का लक्ष्य सामने रख कर कार्य करे। मीनाक्षी जैन ने कहा कि सकारात्मक्त विचारों के साथ कार्य करेंगें तो न्यायिक पेचीदगी बाधक नहीं होगी। नारी शक्ति में शिक्षा का विकास हुआ लेकिन सहनशक्ति घटी है। डॉ. मोहित शर्मा ने वर्तमान भौतिक वातावरण में प्रोफेशनल फोरम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं उदेश्यों को एक दूसरे का पूरक बताया।

Published on:
15 Oct 2017 10:22 pm
Also Read
View All