28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bhilwara / भीलवाड़ा प्रधान चुनाव: 6 विधायकों की मौजूदगी के बावजूद हारी BJP, किस वजह ने कांग्रेस को दिलाई 10 सीटें?

भीलवाड़ा प्रधान चुनाव: 6 विधायकों की मौजूदगी के बावजूद हारी BJP, किस वजह ने कांग्रेस को दिलाई 10 सीटें?

भीलवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटों पर कब्जा कर बड़ा उलटफेर किया है। 6 भाजपा विधायकों की मौजूदगी के बावजूद शाहपुरा और मांडल में पार्टी का खाता तक नहीं खुला, जबकि ग्रामीणों के काम अटकने की नाराजगी भाजपा पर भारी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:59 PM IST

bhilwara pradhan election result

Ai Generated Image

भीलवाड़ा. राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि सत्ता की चाबी जिसके पास होती है, स्थानीय निकायों और पंचायतों में उसी की तूती बोलती है। लेकिन वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के ताजा पंचायत समिति प्रधान चुनाव के नतीजों ने इस सियासी मिथक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। जिले की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक काबिज होने के बावजूद 'गांव की सरकार' बनाने में सत्ताधारी दल बुरी तरह पिछड़ गया है। जिले की 16 पंचायत समितियों में से 10 पर कांग्रेस ने अपना प्रधान बनाकर जहां सियासी पंडितों को चौका दिया है, वहीं भाजपा को महज 6 सीटों पर सिमटना पड़ा है। हालांकि भाजपा ने अपने को मिली बढ़त से तीन प्रधान अधिक बनाने में कामयाब रही है।

विधायकों के 'घर' में ही सियासी जमीन खिसकी

इन नतीजों का सबसे दिलचस्प और चौंकाने वाला पहलू उन विधानसभा क्षेत्रों का है, जिन्हें भाजपा का अभेद्य गढ़ माना जाता है। शाहपुरा और मांडल विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन पंचायत समितियां हैं, लेकिन दोनों ही जगह भाजपा एक भी प्रधान नहीं बना सकी और सभी 6 सीटों पर कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की। आसींद विधानसभा में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा, जहां 3 में से 2 पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया और भाजपा महज 1 पर सिमट गई। इतना ही नहीं, आसींद क्षेत्र की बदनोर पंचायत समिति जो अब ब्यावर जिले का हिस्सा है में भी कांग्रेस का ही प्रधान निर्वाचित हुआ है।

काम नहीं होने की नाराजगी ने बिगाड़ा खेल

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम महज हार-जीत का आंकड़ा नहीं, बल्कि सत्ताधारी विधायकों के लिए जनता का सीधा 'रेड अलर्ट' है। विधानसभा चुनाव के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के बुनियादी काम अटकने, प्रशासनिक सुस्ती और जनप्रतिनिधियों से बढ़ती दूरी ने मतदाताओं में गहरी नाराजगी पैदा की। गांव की चौपालों पर पनपे इसी असंतोष ने पंचायत चुनावों में सत्ता विरोधी लहर का रूप ले लिया। अब आने वाले समय में भाजपा संगठन और विधायकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीण क्षेत्रों में खोए हुए जनाधार और कार्यकर्ताओं के विश्वास को फिर से हासिल करने की होगी।

सहाड़ा और जहाजपुर ने बचाई लाज, मांडलगढ़ में बराबरी

जिले भर में चल रही कांग्रेस की इस लहर के बीच केवल सहाड़ा और जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र ही भाजपा की लाज बचाने में कामयाब रहे। सहाड़ा की दोनों पंचायत समितियों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया, जबकि जहाजपुर में 3 में से 2 समितियों पर कमल खिलाने में सफलता मिली। वहीं, मांडलगढ़ विधानसभा की 2 पंचायत समितियों में मुकाबला बराबरी का रहा, जहां 1-1 सीट दोनों दलों के खाते में गई।

एक नजर में सियासी गणित विधानसभावार स्थिति

विधानसभा क्षेत्रकुल पंचायत समितियांकांग्रेसभाजपासियासी स्थिति
आसींद321कांग्रेस को बढ़त (इसके अलावा बदनोर समिति में भी कांग्रेस का प्रधान)
शाहपुरा330भाजपा का सूपड़ा साफ
जहाजपुर312भाजपा को बढ़त
मांडलगढ़211मुकाबला बराबरी पर
मांडल330भाजपा का खाता नहीं खुला
सहाड़ा202भाजपा का क्लीन स्वीप
कुल16106कांग्रेस का दबदबा