27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bhilwara / सिविल वर्क पूरा, अब मशीनों का इंतजार, नए साल से कचरे से बनेगी खाद और आरडीएफ

सिविल वर्क पूरा, अब मशीनों का इंतजार, नए साल से कचरे से बनेगी खाद और आरडीएफ

चित्तौडगढ़़. शहर के बोजुंदा सिक्स लेन स्थित नगर परिषद के ट्रेंचिंग ग्राउंड में नए कचरे से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यहां नए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर चल रहा सिविल वर्क संबंधित फर्म क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:37 PM IST

Chittorgarh News

चित्तौडगढ़़. शहर के बोजुंदा सिक्स लेन स्थित नगर परिषद के ट्रेंचिंग ग्राउंड में नए कचरे से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यहां नए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को लेकर चल रहा सिविल वर्क संबंधित फर्म की ओर से पूरा कर लिया गया है। अब केवल मशीनों का आना और इंस्टॉलेशन का इंतजार है। माना जा रहा है कि मशीनें लगते ही नए साल से कचरे को प्रोसेस कर कम्पोस्ट खाद और आरडीएफ (रिफ्यूज्ड डिराइव्ड फ्यूल) बनाने का काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि ग्राउंड में पूर्व से जमा पुराने कचरे (लीगेसी वेस्ट) का निस्तारण पहले से ही वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है।

तीन साल से अटका था प्रोजेक्ट

शहरी कचरे के स्थायी और वैज्ञानिक समाधान के लिए स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) स्तर पर वर्ष 2023 में टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत जैसलमेर की 'एसएमसीसी फर्म' को आगामी 20 वर्षों के लिए इस प्रोजेक्ट का जिम्मा सौंपा गया। वीजीएफ (वायबिलिटी गैप फंडिंग) मॉडल पर आधारित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आधुनिक प्लांट लगाकर कचरे से खाद और ईधन तैयार किया जाना था। लेकिन, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब तीन साल तक धरातल पर ठोस काम शुरू नहीं हो सका और कार्य केवल धीमी गति से चल रहे सिविल वर्क तक ही सीमित रहा।

नोटिस और 10 फीसदी जुर्माने का असर

नगर परिषद सूत्रों के अनुसार, डीएलबी स्तर से कार्य में ढिलाई बरतने पर संबंधित फर्म को तीन से चार बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। संतोषजनक प्रगति नहीं दिखने पर फर्म पर 10 फीसदी तक जुर्माना भी लगाया गया। विभाग की इस सख्ती के बाद फर्म ने काम में तेजी दिखाई और अब सिविल वर्क को अंतिम रूप दे दिया है।

धुएं से परेशानी, रोजाना बढ़ रहा बोझ

शहरी क्षेत्र से नगर परिषद के इलेक्ट्रिक ऑटो टीपर के जरिए प्रतिदिन करीब 55 से 60 टन गीला और सूखा कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंच रहा है। नए कचरे के निस्तारण का प्लांट शुरू नहीं होने के कारण यहां कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। इनमें अक्सर आग सुलगने से उठता जहरीला धुआं आसपास के पर्यावरण और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं कचरे के ढेरों में निराश्रित गोवंश भी भटकता रहता है। प्लांट शुरू होने से इन समस्याओं पर अंकुश लग सकेगा।

ट्रेचिंग ग्राउण्ड में 79 प्रतिशत काम पूरा

ट्रेचिंग ग्राउण्ड में सिविल वर्क सहित 79 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। आगामी दो-तीन माह मशीने लगने के साथ ही काम शुरू होने की उम्मीद है। - रविन्द्र सिंह यादव, आयुक्त नगर परिषद चित्तौडगढ़़

बिजली कनेक्शन के लिए लगाई फाइल

ट्रेचिंग ग्राउण्ड में नए कचरे का निस्तारण जनवरी 2027 में शुरू हो जाएगा। सिविल वर्क पूरा हो गया है। बिजली के कनेक्शन के लिए फाइल लगा दी है। मशीने अगले माह के अंत तक आ जाएगी। - सुनील कुमार, कम्पनी इंचार्ज ट्रेचिंग ग्राउण्ड चित्तौडगढ़़