भीलवाड़ा

रोज-रोज के झगड़े और बीमारी से परेशान होकर बेटे ने कर दी मां की हत्या

थाना क्षेत्र के रहड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Jul 02, 2023

भीलवाड़ा/शाहपुरा @पत्रिका। थाना क्षेत्र के रहड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या रोजाना होने वाले झगड़े व उसकी बीमारी के कारण की गई थी।

थानाधिकारी राजकुमार नायक ने बताया कि 30 जून को मकबूल पिनारा ने कनेछन कलां ने बहन शहनाज के संबध मे एक लिखित रिपोर्ट देकर बहन का गला घोट कर हत्या करने के सबंध में रिपोर्ट पेश की थी। इस पर हत्या का ममाला दर्ज कर अनुसंन्धान शुरू किया गया। घटना की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का बारी की से निरीक्षण कर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतका के पुत्र रहड़ निवासी रुस्तम पिनारा ने पहले सांप काटने की बात बताई।

इसकी सही तस्दीक नहीं होने से शंका उत्पन्न होने पर मनोवैज्ञानिक तरीके व पूछताछ की गई। इस पर रूस्तम अली ने बताया कि मां शहनाज और बीच आपस मे लडाई झगडा होता रहता था एवं उसकी बीमारी से भी परेशान था। इलाज मे काफी पैसा खर्च होता था। इसके चलते परेशान होकर 29 जून को मां को बाइक पर बैठाकर हमारे बाड़े में लेकर चला गया।

वहां फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस पर उसने गुस्से में आकर मां को पेट के बल गिरा दिया तथा पीठ पर सवार होकर साफी से गला घोट दिया एवं अपने अपराध को छुपाने के लिए अपने मिलने वालो को बाड़े मे उसकी मां को सांप के डसने से उसकी मृत्यु हो जाने की अफवाह फैला दी। लेकिन पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि मृत्यु गला घोंट देने से हुई है। उसे बाद में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया। फिलहाल प्रकरण में अनुसंन्धान जारी है।

Published on:
02 Jul 2023 03:26 pm
Also Read
View All