12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्लोमा और सरकारी नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से गलत हरकतें, भीलवाड़ा में सामने आया गिरोह का घिनौना सच

भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में डिप्लोमा कराने की आड़ में युवतियों को फंसाकर ब्लैकमेल करने और नाबालिग के साथ गलत हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से पॉक्सो एक्ट में गांधीनगर थाने में मामला दर्ज कराया।
2 min read
Google source verification
gang shocking truth exposed in bhilwara

नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से गलत हरकतें (फोटो-एआई)

Bhilwara News: भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में आयुर्वेदिक डिप्लोमा कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को कथित तौर पर जाल में फंसाने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मामले में एक नाबालिग के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

डिप्लोमा और सरकारी नौकरी का दिया झांसा

थानाप्रभारी पुष्पा कासौटिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के अनुसार, उसकी बेटी को ड्रीम लाइफ युनि लेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर आयुर्वेदिक डिप्लोमा कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया था। इसी झांसे में लेकर उसे भीलवाड़ा में सौ फीट रोड स्थित कार्यालय में बुलाया गया।

परिवादी का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने के बाद उसकी बेटी का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया गया। इसके बाद युवती और अन्य लड़कियों को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू हुआ।

कई लोगों पर ब्लैकमेलिंग के जाल में शामिल होने का आरोप

शिकायत में महावीर नुवाल, सुमन जाट, चन्द्रकला गुर्जर, बुधिराज, नरेश और हेमंत समेत अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। परिवादी ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर युवतियों को फंसाने और ब्लैकमेल करने का जाल फैला रखा था। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।

नाबालिग को वीडियो दिखाने और बदनाम करने की धमकी का आरोप

परिवादी के अनुसार, महावीर नुवाल उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था और उसे मोबाइल पर अनुचित वीडियो दिखाता था। आरोप है कि पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी गई। इस घटनाक्रम से परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

शिकायत मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले से जुड़े आरोपों, नामजद व्यक्तियों की भूमिका और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में जांच कर रही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।