19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, चालक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आगूंचा गांव में विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका होने से चालक राम अवतार (35) की मौत हो गई। विस्फोट से वाहन के परखच्चे उड़ गए और पास की चारदीवारी ढह गई।
2 min read
Google source verification
Bhilwara Pickup Blast News

विस्फोट के बाद मलबा हटाते हुए (पत्रिका फोटो)

Bhilwara Pickup Blast News: भीलवाड़ा जिले के आगूंचा गांव में सोमवार को विस्फोटकों से भरी एक पिकअप में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतनी तेजी से हुआ कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पास में बनी चारदीवारी भी ढह गई। धमाके के बाद वाहन के पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामअवतार के रूप में हुई है। रामअवतार बूंदी जिले का रहने वाला था।

धमाके से आसपास के मकानों को भी हुआ नुकसान

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आसपास के मकानों के दरवाजों और खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुछ दीवारों में दरारें आने की भी सूचना है।

बताते चलें कि जिस परिसर में पिकअप खड़ी थी, उसकी चारदीवारी पूरी तरह ढह गई। तेजी से विस्फोट होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन का इंजन भी करीब 10 फीट दूर जा गिरा। धमाके के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मलबे के नीचे चालक का शव मिला।

परिसर में खड़ी थी विस्फोटकों से भरी पिकअप

गुलाबपुरा थानाधिकारी संजय गुर्जर के अनुसार, धमाका रामदेव पुत्र हीरालाल खटीक के परिसर में हुआ। रामदेव स्थानीय निवासी हैं। परिसर के अंदर विस्फोटकों से भरी एक पिकअप खड़ी थी, जिसमें अचानक धमाका हो गया। सूचना मिलने के बाद अगूंचा पुलिस चौकी और गुलाबपुरा थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक टीम करेगी विस्फोट की जांच

घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम विस्फोट में इस्तेमाल हुए पदार्थों की पहचान करने और धमाके की असल वजह का पता लगाने का प्रयास करेगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पिकअप में किस तरह के विस्फोटक भरे थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। फिलहाल, विस्फोट के कारणों और वाहन में विस्फोटक होने से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग