19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: राजस्थान में महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा अब ऑनलाइन, घर बैठे भी एग्जाम दे सकेंगे अभ्यर्थी

राजस्थान में महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा अब ऑनलाइन होगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सत्र 2026-27 से ऑनलाइन परीक्षा की शुरुआत करेगा। अभ्यर्थी घर बैठे ही ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।
2 min read
Google source verification

अजमेर

•

image

Arvind Rao

•

image

रोहिताश सिंह गुर्जर

•

Oct 19, 2026

rajasthan mahatma gandhi sarvodaya exam

महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा अब ऑनलाइन (फोटो-एआई)

-रोहिताश सिंह गुर्जर

RBSE Mahatma Gandhi Sarvodaya Vichar Pariksha: अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने समय के साथ कदम-ताल करते हुए ऑनलाइन की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इसकी शुरुआत बोर्ड द्वारा ली जाने वाली सालाना महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा से की जाएगी। बोर्ड प्रशासन ने इस पर विचार करने के बाद सहमति जता दी है। आगामी सत्र 2026-27 से पूर्व सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी। बोर्ड इसका खाका तैयार करने में जुट गया है। यह परीक्षा सबसे छोटी होती है, इसलिए बोर्ड ने इसी से शुरुआत करने का निर्णय किया है।

बोर्ड इस परीक्षा को ऑनलाइन कराने के साथ ही ओपन भी कराएगा। यानी इस परीक्षा में कोई भी शामिल हो सकेंगे। अब तक इसके लिए तीन श्रेणी निर्धारित थीं। प्रथम श्रेणी में कक्षा छठी से आठवीं, दूसरी श्रेणी में कक्षा नौवीं से बारहवीं एवं तृतीय श्रेणी में स्नातक और स्नातकोत्तर में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होते हैं। परीक्षा में प्रतिवर्ष आठ से दस हजार परीक्षार्थी शामिल होते रहे हैं। ओपन होने से अब इसमें परीक्षार्थियों की संख्या भी बढ़ सकेगी। परीक्षा का सिलेबस पूर्व की भांति ही तय होगा।

परीक्षा केंद्र की नहीं होगी जरूरत

परीक्षा के लिए अब तक राज्य स्तर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार केंद्र गठित किए जाते रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुई इस परीक्षा के लिए सभी 41 जिला मुख्यालयों पर केंद्र बनाए गए थे। ऑनलाइन परीक्षा में परीक्षार्थी घर बैठे भी बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले लिंक को ओपन कर परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड का मानना है कि इसके पीछे सरकार की मंशा के अनुरूप स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आमजन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी से अवगत कराना है।

अब तक ओएमआर पर होती रही परीक्षा

नई व्यवस्था के तहत बोर्ड के खर्चों में भी कमी हो सकेगी। परीक्षा ऑनलाइन होने से परीक्षा केंद्र निर्धारण करने, वीक्षक बनाने और ओएमआर शीट बनवाने की भी आवश्यकता नहीं होगी। अब तक ओएमआर पर ही परीक्षा ली जाती रही है। इससे बोर्ड का परीक्षा आयोजन का खर्च भी बचेगा।

इनका कहना है…

बोर्ड महात्मा गांधी विचार परीक्षा को ऑनलाइन कराने पर विचार कर चुका है। अगले सत्र से यह परीक्षा ऑनलाइन ही ली जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्र बनाने के बजाए ओपन व्यवस्था होगी। इसमें कोई भी परीक्षार्थी कहीं से भी ऑनलाइन शामिल हो सकेगा।
-कैलाशचंद्र शर्मा, सचिव, माशिबो