छात्र हितों की मांगो को लेकर एमएलवी कॉलेज का गेट बंद कर रोड जाम करना छात्र नेंताओं को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने तीन एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
भीलवाड़ा। छात्र हितों की मांगो को लेकर एमएलवी कॉलेज का गेट बंद कर रोड जाम करना छात्र नेंताओं को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने तीन एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें थाने ले गई। उधर इस घटना के बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी व उग्र प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई सदस्य मनीष पारीक ने बताया की एबीवीपी के कार्यकर्ता बीए प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित नही होने पर पांच बार ज्ञापन दे चुके है। बावजूद इसके अब तक रिजल्ट जारी नही किया गया। इसे लेकर गुरुवार को कार्यकर्ताओ ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर सडक़ मार्ग जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। छात्र पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एबीवीपी के दिनेश गुर्जर, अभिषेक और दशरथ साहू को हिरासत में लिया और सख्ती दिखाते हुए कार्यकर्ताओ को खदेड़ा। इस घटना के बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी व उग्र प्रदर्शन किया।