22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भीलवाड़ा जिले के रेल यात्रियों के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने भीलवाड़ा होकर चलने वाली तीन प्रमुख स्पेशल ट्रेनों को नियमित (परमानेंट) करने का निर्णय लिया है।
2 min read
Google source verification
bhilwara train news

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात (पत्रिका फाइल फोटो)

Bhilwara Railways Updates: भीलवाड़ा के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने भीलवाड़ा होकर संचालित होने वाली तीन महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय किया है। सांसद दामोदर अग्रवाल के निरंतर प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इन ट्रेनों को नियमित चलाने की स्वीकृति दी है। इससे जयपुर, मुंबई और हरियाणा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी इन ट्रेनों को नियमित करने की मांग कर रहे थे।

बता दें कि स्पेशल ट्रेनों के नियमित होने से यात्रियों को स्पेशल किराए के अतिरिक्त आर्थिक भार से राहत मिलेगी। साथ ही आरक्षण और समयबद्ध संचालन की व्यवस्था भी अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है। इस निर्णय से आम यात्रियों के साथ व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी फायदा होगा।

ये तीन ट्रेनें अब नियमित चलेंगी

स्पेशल से नियमित होने वाली ट्रेनों में जयपुर-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और काकीनाडा टाउन-हिसार एक्सप्रेस शामिल हैं।

जयपुर-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस: इस ट्रेन का पुराना नंबर 09721/09722 था। अब इसका नियमित नंबर 20993/20994 होगा।

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस: इस ट्रेन का पुराना नंबर 09653/09654 था। नियमित होने के बाद इसका नंबर 20995/20996 होगा।

काकीनाडा टाउन-हिसार एक्सप्रेस: इस ट्रेन का पुराना नंबर 07718/07717 था। अब इसका नियमित नंबर 17295/17296 होगा।

यात्रियों को किराए और आरक्षण में मिलेगी राहत

सांसद प्रवक्ता विनोद झुर्रानी के अनुसार, क्षेत्रवासी लंबे समय से इन ट्रेनों को स्थायी रूप से संचालित करने की मांग कर रहे थे। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को स्पेशल किराये के अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। नियमित संचालन से आरक्षण की सुविधा और ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन ट्रेनों के नियमित होने से भीलवाड़ा के यात्रियों को राजधानी जयपुर, मुंबई और हरियाणा की ओर यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। इस फैसले पर शहर के नागरिकों ने सांसद दामोदर अग्रवाल का आभार जताया है।

भीलवाड़ा स्टेशन पर आज रेल जनसंवाद कार्यक्रम

वहीं दूसरी ओर, उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल की ओर से विशेष अभियान 6.0 के तहत रेलवे स्टेशनों पर 'रेल जनसंवाद' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल के 18 प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यह पहल की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे से रेल जनसंवाद कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ मंडल अभियंता और उनकी टीम स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से सीधा संवाद करेगी। इस दौरान यात्रियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनी जाएंगी, ताकि रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग