भीलवाड़ा

Bhilwara news : नवाचार: भीलवाड़ा जिले के सभी कार्यालय 4 जून तक होंगे प्लास्टिक मुक्त

अच्छी पहल करने वाले विभाग को 5 जून को किया जाएगा सम्मानित

less than 1 minute read
Mar 12, 2025
Innovation: All offices in Bhilwara district will be plastic free by June 4

Bhilwara news : शहर व जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए नवाचार किया है। इसकी शुरुआत जिले के सभी कार्यालयों में इसका उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है। इसके लिए टाइमलाइन योजना तैयार की है। 4 जून तक जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक काम न लेने वाले विभाग को 5 जून पर्यावरण दिवस पर सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में अधिकारियों की कार्यशाला हुई। कलक्ट्रेट सभागार में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से आयोजित कार्यशाला में सिंगल यूज प्लास्टिक को सभी सरकारी कार्यालयों से हटाने के संबंध में चर्चा की। क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक, उससे संबंधित नियम, दुष्प्रभाव आदि की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी। कलक्टर संधू ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जिला स्तरीय कार्यालय, उपखंड कार्यालय तथा तहसील कार्यालय में चरणबद्ध तरीके से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने के लिए समयबद्ध कार्य योजना बनाए।

यह दी कार्ययोजना

  • जिला स्तरीय कार्यालय-1 अप्रेल से 15 अप्रेल 2025
  • उपखंड कार्यालय-20 अप्रेल से 5 मई 2025
  • तहसील कार्यालय- 6 मई से 4 जून 2025

किया जाएगा सम्मानित

धनेटवाल ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को कलक्टर की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक की बॉटल, कटलरी, प्लास्टिक फूल इत्यादि सामग्री प्रतिबंधित है। इन वस्तुओं के विकल्पों की सूचना भी दी गई। कार्यशाला में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
12 Mar 2025 11:02 am
Also Read
View All

अगली खबर