
Annual examinations for classes 9th and 11th will begin from March 7th; the timetable has been released.
राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम (टाइम टेबल) जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी समय विभाग-चक्र के अनुसार, परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पारी सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1 बजे से शाम 4:15 बजे तक रहेगी।
कक्षा 9 के मुख्य विषयों जैसे अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान की परीक्षाएं द्वितीय पारी (दोपहर) में रखी गई हैं। वहीं, कक्षा 11 के विषय दोनों पारियों में विभाजित हैं। 8 मार्च और 15 मार्च को रविवार होने के कारण परीक्षा का अवकाश रहेगा।
विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। प्रश्न पत्र खोलने से पूर्व परीक्षा कार्यक्रम से मिलान करना अनिवार्य होगा। यदि राज्य सरकार की ओर से परीक्षा अवधि में कोई आकस्मिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो उस दिन की परीक्षा, परीक्षा समाप्ति के बाद आगामी कार्य दिवस पर आयोजित होगी।
जीवन कौशल (कक्षा 11): कक्षा 11 में 'जीवन कौशल' विषय की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं होगी। इसका मूल्यांकन सतत मूल्यांकन (30 अंक), प्रोजेक्ट (30 अंक) और वार्षिक लिखित परीक्षा (40 अंक) के आधार पर विद्यालय स्तर पर होगा।
Published on:
03 Feb 2026 08:53 am

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
