Bhilwara news : माघ शुक्ल पूर्णिमा को होली का डांडा रोप दिया गया। अब मार्च माह में होली मनाई जाएगी तो फरवरी से मार्च व इसके बाद विभिन्न पर्व व खास अवसरों पर सौहार्द की बयार चलेगी। कभी शिव को मनाया जाएगा, कभी देवी को मनाया जाएगा। भारतीय नववर्ष की खुशियां भी बरसेंगी। पंडित अशोक […]
Bhilwara news : माघ शुक्ल पूर्णिमा को होली का डांडा रोप दिया गया। अब मार्च माह में होली मनाई जाएगी तो फरवरी से मार्च व इसके बाद विभिन्न पर्व व खास अवसरों पर सौहार्द की बयार चलेगी। कभी शिव को मनाया जाएगा, कभी देवी को मनाया जाएगा। भारतीय नववर्ष की खुशियां भी बरसेंगी। पंडित अशोक व्यास के अनुसार अप्रेल तक कई त्योहार आ रहे हैं। हिन्दुओं के साथ अन्य धर्मों के पर्व भी रहेंगे।
हर दिन त्योहार
व्यास ने बताया कि हमारा देश त्योहारों का देश है। यहां विविधता के रंग बिखरते हैं। त्योहार रोजमर्रा के जीवन में एक उल्लास के संचार का कार्य करते हैं। विशेषता यह भी है कि हमारे यहां सभी धर्मों के पर्वों को पूरी आत्मीयता से मनाया जाता है।
कब कौनसे पर्व