14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: वेलेंटाइन डे के दिन राजस्थान में हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, कुएं में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

Bhilwara News: वेलेंटाइन डे के दिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के बरूंदनी क्षेत्र में एक कुएं में भ्रूण मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhilwara Latest News

कुएं के पास जमा लोगों की भीड़। फोटो: पत्रिका

भीलवाड़ा। वेलेंटाइन डे के दिन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के बरूंदनी क्षेत्र में एक कुएं में भ्रूण मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा जिले में बरूंदनी कस्बे दो किलोमीटर दूर धाबाई की झोपड़ियां के समीप शनिवार सुबह कुएं में भ्रूण मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस

सूचना पर बरूंदनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से भ्रूण बाहर निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर यह मामला अवैध गर्भपात से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।