भीलवाड़ा

Bhilwara news : फाल्गुनी बयार के साथ इबादत, उपवास और आस्था का महासंगम मार्च माह

- मुस्लिम समाज रखेंगे आज से रोजे, जैन श्रद्धालु करेंगे उपवास

2 min read
Mar 02, 2025
The month of March is a grand confluence of prayer, fasting and faith with the Phalguna breeze

Bhilwara news : फाल्गुनी बयार के बीच इबादत, उपवास और आस्था का महासंगम मार्च माह में देखने को मिलेगा। इस माह प्रार्थना के साथ अजान के सुर सुनाई देंगे। पूरे माह इबादत, उपवास और आस्था की त्रिवेणी बहेगी। विभिन्न धर्मों के पर्वों के दौरान उल्लास के रंग भी बिखरेंगे। रविवार से पाक माह रमजान की शुरुआत होगी। इस दौरान मुस्लिम और बोहरा समाजजन रोजे रखकर खुदा की राह में इतिहान देंगे। इस बार रमजान माह में चार जुमा होंगे। जुमा के दिन मस्जिदों में विशेष नमाज होगी। जैन समाज के श्रद्धालु उपवास करेंगे। सनातन धर्मावलंबी भी विभिन्न तिथियों में व्रत-उपवास रखकर पूजा-अर्चना करेंगे।

शहर काजी के अनुसार इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना रमजान होता है। इस्लाम धर्म में इबादत का यह पवित्र महीना माना जाता है। रमजान में जन्नत के दरवाजे खुलते हैं और शैतानी ताकतें कैद होती हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से इबादत करता और रोजे रखता है, उसके सब गुनाह माफ होते हैं और दुआएं कबूल होती हैं। मुस्लिम समाज रोजा (व्रत) रखता है। सनातन धर्मावलंबी प्रदोष, पूर्णिमा, एकादशी व गुड़ी पड़वा सहित अन्य पर्व मनाएंगे। मसीही समाजजन के ऐश वेडनसडे (राख बुधवार) की शुरुआत पांच मार्च से होगी। समाजबंधु करीब 44 दिन तक उपवास रखेंगे। इस दौरान प्रभु यीशु को स्मरण के साथ चर्च में प्रार्थना व विशेष सभा होगी। दान-पुण्य भी करेंगे।

दिगंबर जैन समाज

7 से 17 मार्च तक अष्टाह्निका पर्व मनाया जाएगा। इस अवधि में श्रद्धालु उपवास रखेंगे और तीर्थंकरों की पूजा-अर्चना की जाएगी।

यह रहेंगे प्रमुख पर्व और त्योहार

  • 03 मार्च : विनायक चतुर्थी स्कंद षष्ठी
  • 05 मार्च : गोरुपणी छठ
  • 06 मार्च : रोहिणी जैन व्रत
  • 07 मार्च : होलाष्टक शुरू
  • 08 मार्च : बरसाना होली, आनंदा नवमी, विश्व महिला दिवस
  • 09 मार्च : नंदगांव होली
  • 10 मार्च : आंवला एकादशी व्रत, खाटूश्यामजी मेला
  • 11 मार्च : भौम प्रदोष व्रत,
  • 13 मार्च : चांद्र पूर्णिमा व्रत और होलिका दहन
  • 14 मार्च : धुलंडी पर्व
  • 21 मार्च: शीतला सप्तमी
Published on:
02 Mar 2025 11:00 am
Also Read
View All

अगली खबर