भीलवाड़ा

Bhilwara news : मंत्रालयिक कर्मचारियों का दो वर्ष का एक साथ होगा सम्मान

शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारियों एवं सहायक कर्मियों के राज्य स्तरीय सम्मान

less than 1 minute read
Jan 15, 2025
Ministerial employees will be honored for two years together

Bhilwara news : शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारियों एवं सहायक कर्मियों के राज्य स्तरीय सम्मान की विभागीय प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग से जारी 90 अंकों की योजना के निर्देशानुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा संभागीय संयुक्त निदेशकों से पात्र कर्मियों के नाम मांगे हैं। संस्थापन अधिकारी से लेकर सहायक कर्मचारियों को हर वर्ष उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाता रहा है। वर्ष 2023 में किसी भी मंत्रालयिक कर्मचारी को सम्मानित नहीं किया। वर्ष 2023 और 2024 के लिए एक साथ सम्मान समारोह होगा।

ऐसे होगा चयनजिले के संचालित स्कूल, कार्यालय तथा विशिष्ट संस्थानों में कार्यरत मंत्रालयिक संवर्ग तथा सहायक कर्मचारी, जिनकी 15 वर्ष की सेवाएं हों तथा कार्य उत्कृष्ट हों, उनके नाम संस्था प्रधान प्रस्तावित करेंगे। किसी भी कार्मिक से प्रपत्र नहीं भराया जाएगा। नियंत्रक अधिकारी ही नाम प्रस्तावित करेंगे। कर्मचारियों का अंतिम चयन 6 सदस्यीय समिति करेगी।

Published on:
15 Jan 2025 11:03 am
Also Read
View All

अगली खबर