भीलवाड़ा

Bhilwara news : सांगानेर में पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ व नानी बाई का मायरा कथा 6 से

खाखरा वाला देवता के स्थान पर पोस्टर का विमोचन

less than 1 minute read
Mar 19, 2025
Panchkundiya Rudra Mahayagya and Nani Bai's Mayra Katha from 6th in Sanganer

Bhilwara news : सांगानेर स्थित खाखरा वाला देवता के स्थान पर नानी बाई रो मायरो का कथा का आयोजन होगा। कथा की तैयारी को लेकर बुधवार को समाजसेवियों की बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रम का पोस्टर का विमोचन किया गया।

पुजारी श्यामलाल ने बताया कि 6 से 10 मई तक होने वाले पंचकुंडीय महारूद्र यज्ञ व कलश स्थापना भी होगी। 6 मई को दोपहर 3:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सांगानेर के सभी मंदिरों के बेवान शामिल होंगे। कलश यात्रा सांगानेर राजकीय विद्यालय से शुरू होकर देवता के स्थान पर संपन्न होगी। 6 मई को ही मंडप पूजन एवं हवन होगा। 7 मई को नानी बाई का मायरा कथा का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन राधा कृष्ण महाराज 9 मई तक नानी बाई का मायरा का करेंगे। 8 मई को मंदिर प्रांगण के पास कवि सम्मेलन होगा। 10 मई को प्रभात फेरी के साथ कलश स्थापना होगी। आचार्य धर्मेश व्यास ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति 10 मई को दोपहर 12:15 बजे होगी। बैठक के दौरान सांगानेर गांव के लोगों ने विचार रखे। हरिशंकर प्रजापत ने आभार जताया।

Published on:
19 Mar 2025 09:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर