
bhilwara gaytri ashrm choraha
भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास एवं यातायात शाखा की आधी अधूरी तैयारी के बीच शहर में शुरू की गई ट्रैफिक लाइट व्यवस्था चालकों व राहगीरों को सुकुन नहीं दे पा रही है। हालात यह है कि शहर में तीन स्थानों पर शुरू की गई ट्रैफिक लाइट में अजमेर चौराहा पर लाइट फेल हो गई। वहीं गंगापुर चौराहा व गायत्री आश्रम पर ट्रैफिक लाइट चालकों को भ्रम ही दे रही है।
शहर की आबादी पांच लाख और वाहनों की संख्या करीब एक लाख से अधिक। ऐसे में वाहनों के बढ़ते दबाव से शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों व सर्किलों पर वाहनो की कतार एवं जाम के हालात आम बात हो गई है। प्रशासन व पुलिस ने समस्याओं से निजात पाने के लिए बंद पड़ी सालों पुरानी ट्रैफिक लाइटों को हटाते हुए उनके स्थान पर नई ट्रैफिक लाइट लगवाना शुरू किया।
शहर में नई यातायात व्यवस्था के लिए शहर में गायत्री आश्रम चौराहा, अजमेर पुलिया चौराहा, गंगापुर चौराहा पर ट्रैफिक लाइट से यातायात व्यवस्था संचालन शुरू किया। वहीं सर्किट हाउस चौराहा पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। इसी प्रकार रोडवेज बस स्टैंड चौराहा पर भी ट्रैफिक लाइट को लेकर नया प्वाइंट से किया जा रहा है।
नगर विकास न्यास ने शहर में आधी अधूरी तैयारी के बीच यातयात पुलिस को गायत्री आश्रम चौराहा, गंगापुर चौराहा व अजमेर पुलिया चौराहा की ट्रैफिक लाइट हैंडओवर कर दी। लेकिन अजमेर पुलिया चौराहा की ट्रैफिक लाइट व्यवस्था ट्रायल में ही फेल हो गई। यातायात पुलिस की पीड़ा है कि जनप्रतिनिधियों के बढ़ते दबाव के बीच ट्रैफिक लाइट का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन गंगापुर चौराहा व गायत्री आश्रम चौराहा पर चालकों को रूकने तक के लिए सफेद लाइन नहीं बनाई गई और ना ही यहां किसी प्रकार की जेब्रा कॉसिंग बनाए गए। पैदल आने जाने वालों के लिए भी कोई संकेतक नहीं बनाए गए है।
ट्रैफिक लाइट पर विशेष संकेतक व लाइट नहीं होने से दोनों सिंग्नल पर रेड लाइट होने पर चालक भी अपनी इच्छानुसार वाहन को रोक रहे है। इनके टाइम भी सेट नहीं होने से अधिकांश तय रेड लाइट होने के बावजूद चालक नहीं रूक रहे है। गायत्री आश्रम चौराहा पर तो संचालन का सिस्टम ही फेल है। यहां वाहन चालक भी यातायात नियमों की पालना नहीं कर रहे है।
गंगापुर चौराहा पर ट्रैफिक लाइट संचालन के लिए पर्याप्त खुला स्थान ही नहीं है। ऐसे में रेड लाइट होने पर वाहनों की टेक्सटाइल मार्ग की तरफ लंबी कतार लग जाती है। इसी प्रकार यहां टेक्सटाइल मार्केट से सर्किट हाउस की तरफ जाने वाला मार्ग फ्री जोन होने के बावजूद रेड लाइट होने पर भी चालकों को रूकनापड़ता है।
Published on:
15 Feb 2026 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
