भीलवाड़ा

अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर व पेनल्टी राशि वसूलने में भीलवाड़ा अव्वल

अवैध खनन मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक704 प्रकरण से वसूले 7.71 करोड़ रुपए
less than 1 minute read
May 31, 2023
अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर व पेनल्टी राशि वसूलने में भीलवाड़ा अव्वल
अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर व पेनल्टी राशि वसूलने में भीलवाड़ा अव्वल

भीलवाड़ा. जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम तथा पर्यावरण सरंक्षण के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिला कलक्टर अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें कलक्टर आशीष मोदी ने बजरी के स्टॉक के जांच के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को बिना पंजीयन, नम्बर प्लेट, ओवरस्पीड, गैर वाणिज्यिक संचालित वाहनों पर कार्रवाई के लिए जिले में कैंप लगाकर कार्रवाई करने को कहा है।

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धु ने बजरी के जिन क्षेत्रों में नवीन कार्य प्रारम्भ किए जा रहे हैं, उनमें पट्टाधारक एवं बजरी परिवहन कर्ताओं में शामिल लोगों के बीच कोई विवाद ने इसके लिए पुलिस का अलग से जाब्ता लगाने को कहा।
सदस्य सचिव जिनेश हुमड़ ने पीपीटी के माध्यम से अवैध खनन की जानकारी देते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 704 प्रकरण बनाकर 7.71 करोड़ रुपए की राशि वसूल की गई। 230 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रदेश में भीलवाड़ा अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं पेनल्टी राशि वसूलने में प्रथम स्थान पर रहा है। प्रकरणों की संख्या के आधार पर तीसरे स्थान पर है। अवैध खनन के निर्गमन में शामिल 370 ट्रेक्टर-ट्रोली, 91 डंपर व ट्रोले तथा 27 मशीनें जब्त की गई हैं।

हुमड़ ने बताया कि सरकार ने 25 लाख रुपए से अधिक शोरूम कीमत के वाहनों के लिए वाहन की अवधि अनुसार पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि पूर्व में निर्धारित 1 लाख रुपए की राशि से बढाया जाकर 2 से 4 लाख रुपए कर दी गई है। समोड़ी-दरीबा में आरएसी बटालियन लगाने से अवैध खनन पर अंकुश लगा है।

Message

Updated on:
31 May 2023 08:27 pm
Published on:
31 May 2023 08:27 pm
Also Read
View All