16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Corruption: रिश्वत में 1000 रुपए और मुर्गा लिया, 12 साल पुराने मामले में ASI को 4 साल की सजा

Bhilwara ASI Bribery Case: एसीबी कोर्ट ने एक हजार रुपए की घूस और मुर्गा लेने के 12 साल पुराने मामले में जहाजपुर पुलिस थाने के तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कालूराम कहार को दोषी माना।
2 min read
Google source verification
ASI bribery case

रिश्वतखोर ASI को 4 साल की सजा। Photo: AI

भीलवाड़ा। एसीबी कोर्ट ने एक हजार रुपए की घूस और मुर्गा लेने के 12 साल पुराने मामले में जहाजपुर पुलिस थाने के तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) कालूराम कहार को दोषी माना। न्यायालय ने फैसले में आरोपी सहायक उप निरीक्षक को चार साल के कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार परिवादी जहाजपुर के गेगा का खेड़ा निवासी रमेशचन्द्र मीणा एवं उसके चचेरे भाई फोरूलाल मीणा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा इकाई में 23 जुलाई 2014 को रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि परिवादी गण की सामलाती जमीन पर घौड़ गांव का मथुरा मीणा जबरन हंकाई कर कब्जा करना चाहता है। जिसकी रिपोर्ट भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर पुलिस थाने में दी। यहां सहायक उप निरीक्षक कालूराम कहार ने आगे की कार्रवाई के लिए तीन हजार की घूस राशि मांगी। इस पर घर जाकर उसे एक हजार रूपए की राशि देकर आए, लेकिन वह दो हजार की राशि को लेकर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया।

एक हजार की रिश्वत के साथ मुर्गा लेने की हुई थी पुष्टि

इसमें आरोपी सहायक उप निरीक्षक के एक हजार रुपए और एक मुर्गा लेने की बात की पुष्टि हुई। एसीबी ने 25 जुलाई 2025 को जाल बिछा कर आरोपी सहायक उप निरीक्षक कालूराम को एक हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

दोषी कालूराम कहार को चार साल की सजा

एसीबी भीलवाड़ा ने अनुसंधान के बाद न्यायालय में चालान पेश किया। (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मामलात) में प्रकरण की सुनवाई के दौरान आरोपी एएसआई के खिलाफ अपराध साबित करने के लिए विशिष्ट लोक अभियोजक कृष्णकांत शर्मा ने गवाह व दस्तावेज पेश किए। विशिष्ट न्यायाधीश पवन कुमार सिंगल ने बुधवार को प्रकरण की सुनवाई करते हुए तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक कालूराम कहार को दोषी माना और चार साल की सजा सुनाते हुए पन्द्रह हजार रुपए की जुर्माना राशि से दंडित किया।

घूसखोरों को पकड़वाने पर एसीबी ने किया सम्मान

इधर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के स्थापना दिवस पर एसीबी इकाई प्रथम में घूसखोरों को पकड़वाने में एसीबी की मदद करने वाले परिवादियों व मददगारों का सम्मान किया गया। पुलिस उपाधीक्षक पारसमल ने इस मौके पर आमजन से संवाद कर ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1064 व व्हाट्सएप्प हेल्पलाइन नंबर 9413502834 का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। निरीक्षक कल्पना, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा व रामपाल साहू ने भी जागरूक किया। इसी प्रकार जन संवाद कार्यक्रम भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चौकी, भीलवाड़ा द्वितीय ने भी कारोई में आयोजित किया। यहां उप अधीक्षक नरपत सिंह ने ब्यूरो की कार्यप्रणाली व टोल फ्री व व्हाट्सएप्प हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी। संवाद के दौरान सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पारीक, मधुसदन, जितेन्द्र, भूपेन्द्र व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग