भीलवाड़ा

बड़ा बदलाव: सरकारी स्कूलों में अब 16 मई का इंतजार खत्म, 25 मार्च को ही जारी होगा रिजल्ट

एक अप्रेल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम की तिथि में बड़ा फेरबदल करते हुए इसे करीब पौने दो महीने पहले घोषित करने का निर्णय किया है। अब वार्षिक परीक्षा परिणाम के लिए […]

less than 1 minute read
Feb 08, 2026
Results in government schools will now be released on March 25th.

एक अप्रेल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम की तिथि में बड़ा फेरबदल करते हुए इसे करीब पौने दो महीने पहले घोषित करने का निर्णय किया है। अब वार्षिक परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को 16 मई तक का इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि 25 मार्च 2026 को ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। यह बदलाव शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन करते हुए किया गया है।

विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि शासन स्तर से मिले निर्देशों की अनुपालना में यह कदम उठाया गया है। चूंकि आगामी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रेल 2026 से शुरू किया जाना है, इसलिए परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करना अनिवार्य था। इसी को देखते हुए पुरानी निर्धारित तिथि 16 मई को बदलकर 25 मार्च कर दिया गया है।

शिक्षकों के लिए बढ़ी चुनौती, मिशन मोड में होगा काम

शिविरा पंचांग में हुए इस संशोधन के बाद अब शिक्षा विभाग और शिक्षकों के सामने समय पर कॉपियां जांचने और रिजल्ट तैयार करने की चुनौती होगी।

अधिकारियों को निर्देश जारी

निदेशक ने प्रदेश के सभी संयुक्त निदेशकों, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि संशोधित तिथि के अनुसार ही पालना सुनिश्चित की जाए। शेष गतिविधियाँ शिविरा पंचांग के अनुसार ही संचालित होंगी।

एक्सपर्ट व्यू

नया सत्र 1 अप्रेल से शुरू करने की पहल सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा और आरटीई के तहत निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों का कैलेंडर भी अपडेट हो सकेगा।

Published on:
08 Feb 2026 08:58 am
Also Read
View All

अगली खबर