भीलवाड़ा

200 बस ले जाने की तैयारी, 170 बसों का आया बजट

सरकार ने 170 बसों के हिसाब और आने-जाने की 631 किलोमीटर दूरी मानते हुए 21 लाख 45 हजार रुपए का बजट दिया है
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 4:45 PM IST
Budget allocation in bhilwara
Budget allocation in bhilwara

भीलवाड़ा।

जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 जुलाई की सभा में लाभार्थी ले जाने के लिए सरकारी मशीनरी व भाजपा को पूरा जोर लगाना पड़ रहा है। लाभार्थियों को जयपुर ले जाने के लिए किराया विवाद में अब सरकार ने प्रदेशभर के सात करोड़ 22 लाख रुपए का बजट आवंटित किया।

भीलवाड़ा जिले से करीब 170 बसें जाएगी। हालांकि भाजपा ने 200 बसों का लक्ष्य रखा है। फिलहाल सरकार ने 170 बसों के हिसाब और आने-जाने की 631 किलोमीटर दूरी मानते हुए 21 लाख 45 हजार रुपए का बजट दिया है।


यह राशि सभी योजनाओं के प्रशासनिक मद से ली जाएगी। उधर, भाजपा ने भी तैयारी की है। सभा में 12 योजनाओं के लगभग 9300 लाभार्थी जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल के निर्देश से भीलवाड़ा जिले के 33 मंडलों मे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की तैयारियो को लेकर बैठक हो चुकी हैं।

विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने वाले लोगों को जयपुर यात्रा के दौरान अलग अलग रंग के दुपट्टा पहनाए जाएंगे। इससे पता चल सकेगा कि किस योजना का लाभ लिया।


अधिकारी पहुंचे जयपुर, पार्किंग व रास्ते की दी जानकारी
भीलवाड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयपुर में शनिवार को प्रस्तावित रैली को लेकर भीलवाड़ा जिले से लाभार्थियों के पहुंचने में कोई चूक नहीं रहे, इसके लिए अधिकारियों की विशेष टीम गुरुवार शाम जयपुर पहुंच गई।

टीम में शामिल अधिकारियों ने रात को सोशल मीडिया के जरिए वाहनों के पार्किग स्थल, सभा स्थल एवं ठहराव स्थलों का लाइव प्रसारण कर जिले से जाने वाले लाभार्थियों के दलों के प्रमुखों को जानकारी दी।

कलक्टर शुचि त्यागी के निर्देश पर कृषि उपनिदेशक डॉ.जीएल चावला, स्वच्छता मिशन के समन्वयक दिनेश चौधरी समेत अधिकारियों की टीम ने जिले से आने वाली बसें किस रूट से आएगी और पार्किंग स्थल का रास्ता किधर होगा, इसकी जानकारी भी वीडियो के जरिए दी।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा