25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रसूता को लेकर आ रही वैन ट्रक से टकराई, चालक सहित नवजात की मौत, चार घायल

भवानीपुरा से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए आ रही एक वैन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 12:46 PM IST

Road accident in bhilwara

Road accident in bhilwara

बीगोद।
जिले भवानीपुरा गांव से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए आ रही एक वैन कोटा भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे वैन चालक और एक नवजात की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

READ: दरिंदगी पर कठोर हुई पुलिस, पॉक्सो मामले केस ऑफिसर स्कीम में, सजा के बाद छोड़ेगी अपराधी का पीछा


जानकारी के अनुसार धाकड़खेड़ी के भवानीपुरा निवासी संतोष देवी पति भैरुलाल धाकड़ को प्रसव पीड़ा होने पर भीलवाडा महात्मा गांधी जिला अस्पताल में वैन से लेकर जा रहे थे। वैन कोटा भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगरपुरा से के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे चालक जिसमे चालक बागीत निवासी मुरली वैष्णव की मौके पर मौत हो गई व महिला के पेट में नवजात की मौत हो गई। वहीं वैन में सवार धन्नालाल धाकड़, संतोष धाकड़, मांगी व हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों व मृतकों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

READ: मालिक शोर मचाता रहा गया, ट्रेक्टर ले उड़े छह युवक, बनास में फंसा तो लगा दी आग

सांड के पैरों में चोट के निशान, लोगों ने जताया रोष
भीलवाड़ा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी हरनी गांव में एक सांड के पैरों पर जख्म मिलने के बाद लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को पशु चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार करवाया गया।

जानकारी के अनुसार छोटी हरणी गांव में ग्रामीणों ने एक सांड के पैरों पर धारदार हथियार से चोट के निशान देखे तो लोगों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव में जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद सांड को पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इसका उपचार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग