भीलवाड़ा नगर परिषद ने 403.27 करोड़ का बजट पारित किया लेकिन शहर के विकास की योजना पर चर्चा नहीं की गई।
भीलवाड़ा नगर परिषद ने 403.27 करोड़ का बजट पारित किया लेकिन शहर के विकास की योजना पर चर्चा नहीं की गई। परिषद ने एक साल में 365.93 करोड़ रुपए व्यय करने की बात कही लेकिन इसमें किसी विकास कार्य का जिक्र नहीं है। भीलवाड़ा में अजमेर पुलिया का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा। इसका बजट कहां से आएगा, इसका उल्लेख कहीं नहीं है। सभापति पाठक बजट व विकास एजेंडे से भटके नजर आए। 9 करोड़ रुपए में गांधीसागर व सांगानेर तालाब के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव रखा। आर्ट गैलेरी के अटके काम का पूरा कराने को तीन करोड़ रुपए का बजट रखा है। बैठक में आयुक्त हेमाराम चौधरी दो घंटे तक चुप्पी साधे रखी। जबकि कई पार्षद उनका नाम लेकर सम्बोधन कर रहे थे। लेकिन किसी का जवाब तक नहीं दिया।
इस तरह होगी आय
600 लाख यूडी टैक्स, दिसंबर तक 119 लाख की आय
9000 लाख चुंगी भरण से
132 लाख निकाय संपत्ति के किराए से
957 लाख भवन निर्माण, नामातंरण आदि से
1234 लाख नीलामी व यूआईटी से
350 लाख श्रीअन्नपूर्णा रसोई से
655 लाख जिंदल सॉ लिमिटेड से
180 लाख बैंकों से मिलेंगे ब्याज के
700 लाख धरोहर राशि
14000 लाख अमृत योजना से
3000 लाख वां वित्त आयोग से
2200 लाख राज्य वित्त आयोग से
464 लाख सांसद, विधायक व अन्य से
इस पर होगा व्यय
9158 लाख कर्मचारी के वेतन
889.50 लाख प्रशासनिक व पेट्रोल-डीजल
2880 लाख सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था
17 लाख निर्वाचन व ब्याज व्यय
220 लाख अन्नपूर्णा रसोई योजना
250 लाख सेवानिवृत परिलाभ
600 लाख आर्ट गैलेरी व इंडोर स्टेडियम
500 लाख सामुदायिक व कार्यालय भवन
40 लाख बाग बगीचे व उद्यान
100 लाख हरणी महादेव पेनोरमा
14000 लाख अमृत योजना पर
700 लाख संवेदक धरोहर राशि
513000 लाख वाहन खरीद