भीलवाड़ा

यूआईटी पर फंसी पद के दुरुपयोग की फांस,  डीटीपी समेत आठ पर एसीबी का शिकंजा

नगर विकास न्यास के कर्मचारियों और अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग की फांस फंस गई है
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 9:17 PM IST
Case filed ACB against eight including DTP in bhilwara
Case filed ACB against eight including DTP in bhilwara

भीलवाड़ा।

नगर विकास न्यास के कर्मचारियों और अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग की फांस फंस गई है। नियम विरूद्ध जाकर कार्य करने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने न्यास के डीटीपी समेत आठ जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौभाग्यसिंह ने बताया कि एनआरआई गुर्जर मोहल्ला निवासी जयकुमार शर्मा व नेहरू रोड निवासी अंकित सोडाणी के परिवाद पर मामला दर्ज हुआ है।

दोनों में मामलों में डीटीपी खेमसिंह, भवन निरीक्षक शिवकुमार पारीक, कनिष्ठ अभियंता विमल माहेश्वरी, ड्राफ्ट मैन नवनीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता रामप्रसाद जाट लाभार्थी मुकेश कुमार विश्नोई व हरिाम मंत्री को आरोपी बनाया गया है। इन पर मिलीभगत करके पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है।

अंकित सोडानी ने परिवाद में बताया, वर्ष-2012 में नेहरू रोड 100 फीट चौड़ी की। तब सीमा में आए हरिराम मंत्री के मकान समेत अन्य को न्यास ने तोड़ा। हरिराम ने न्यास में पट्टे का आवेदन किया। डीटीपी खेमसिंह, विमल, शिवकुमार व हरिराम ने मिलीभगत व पद का दुरुपयोग कर सड़क की चौड़ाई गलत बता हरिराम को अनुचित लाभ देते पट्टा जारी किया।

परिवादी जयकुमार शर्मा ने बताया कि उसका आजाद नगर में कृषि भूखण्ड है। उसके नियमन के लिए न्यास में आवेदन किया। रिपोर्ट में आरोप है कि ड्राफ्ट मैन नवनीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता रामप्रसाद जाट, वरिष्ठ लिपिक महेश पुरोहित ने लाभार्थी मुकेश कुमार ने मिलीभगत करके परिवादी के भूखण्ड को अदृश्य कर मुकेश को भूखण्ड आवंटन कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा