
Document verification colleges in bhilwara
भीलवाड़ा।
मालव व सेमुमा राजकीय महाविद्यालय सहित जिले के सभी आठों सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। पहले यह 4 जुलाई थी। कॉलेज शिक्षा अतिरिक्त आयुक्त के बुधवार के आदेश के अनुसार अब शुक्रवार तक कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन करा सकेंगे। एमएलवी कॉलेज प्राचार्य बीएल मालवीय ने बताया कि ई-मित्र केंद्रों पर फीस जमा की अन्तिम तिथि 5जुलाई को बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी है।
पीजी में 13 तक प्रवेश
स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध में ऑनलाइन प्रवेश बुधवार से शुरू हुए। अंतिम तारीख 13 जुलाई है। सत्यापन 14 जुलाई तक होंगे। प्रवेश और प्रतीक्षा सूची 16 जुलाई को प्रकाशित होगी। मूल प्रमाणपत्रों की जांच की अंतिम तिथि 19 जुलाई और ई-मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 20 जुलाई रहेगी। 21 जुलाई को सूची प्रकाशित की जाएगी।
गल्र्स कॉलेज में 1,192 ने कराया सत्यापन
इधर, राजकीय कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थियों की बुधवार को भीड़ उमड़ी। एमएलवी कॉलेज नोडल प्रभारी ज्ञानचंद भारती ने बताया कि प्रथम वर्ष में अब तक कुल 2,580 सीटों के मुकाबले 2,186 स्टूडेंट्स ने सत्यापन करा लिया। बीए में 1,169, बीए (ऑनर्स) इकॉनामिक में 14, बीए (ऑनर्स) भूगोल में 34, बीकॉम में 616, बीएससी गणित में 175 तथा बायो में 178 मेरिट व प्रतिक्षा सूची के विद्यार्थियों ने भौतिक सत्यापन कराया है। गल्र्स कॉलेज नोडल प्रभारी डॉ. राधा सारस्वत ने बताया कि अब तक कुल 1,240 सीटों के मुकाबले 1,192छात्राओं ने सत्यापन करवा लिया है। बीए में 640, बीकॉम में 313, बीएससी गृह विज्ञान में 30, गणित में 62 तथा बायो में 146 मेरिट व प्रतिक्षा सूची की छात्राओं ने सत्यापन कराया है।
Updated on:
5 Jul 2018, 6:59 PM IST
Published on:
5 Jul 2018, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.